Homeक्रिकेटरिकॉर्डSRH vs MI Head to Head: कौन टीम रही IPL में हावी?...

SRH vs MI Head to Head: कौन टीम रही IPL में हावी? जानिए हर सीजन का रिकॉर्ड और आंकड़े

Published on

आईपीएल की सबसे रोमांचक प्रतिद्वंद्विताओं में से एक है सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच की भिड़ंत। दोनों टीमें जब-जब आमने-सामने आती हैं, तो दर्शकों को जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलते हैं। एक ओर जहां मुंबई इंडियंस IPL की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपने कड़े गेंदबाज़ी आक्रमण और युवा बल्लेबाज़ों के दम पर कई बार सबको चौंकाया है।

SRH vs MI Head to Head Hindi

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 23 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 13 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं। इस रिकॉर्ड के हिसाब से जीत में मुंबई इंडियंस को थोड़ी बढ़त है, लेकिन कई मुकाबले बेहद करीबी रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद भी ज्यादा पीछे नहीं है। सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस हेड टु हेड रिकॉर्ड का संक्षिप्त विवरण नीचे टेबल में दिया गया है जिससे आपको समझने में आसानी होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

SRH vs MI Head to Head Winning Records

कुल मैच23
मुंबई इंडियन की जीत13
सनराइजर्स हैदराबाद की जीत10
बिना नतीजे0

पिछले 5 मुकाबलों में किसका पलड़ा भारी?

अगर हम सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच पिछले 5 IPL मैचों की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। हालांकि आंकड़े बताते हैं कि हाल के वर्षों में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 2024 में दमदार वापसी की है।

2024 के पहले मैच में SRH ने MI को 31 रनों से हराया, जबकि दूसरे मैच में MI ने पलटवार करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। इससे पहले 2023 में दोनों टीमों की दो बार भिड़ंत हुई, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 14 रन और 8 विकेट से जीत हासिल की थी। 2022 में SRH ने एक रोमांचक मुकाबले में MI को 3 रनों से हराया था।

यानी, पिछले 5 मुकाबलों में MI ने 3 और SRH ने 2 जीत दर्ज की है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि दोनों टीमों के बीच मुकाबले बेहद टक्कर वाले होते हैं और मैच का नतीजा आखिरी ओवर तक जाने की संभावना रहती है।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर कौन है असली बादशाह?

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में SRH और MI के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 बार जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस ने 4 मैचों में बाजी मारी है। यह मैदान SRH का होम ग्राउंड है, और यही कारण है कि यहां उनकी परफॉर्मेंस थोड़ा बेहतर रही है।

इन दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत इस मैदान पर 27 मार्च 2024 को हुई थी, जिसमें SRH ने एक धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हराया था। उस मैच में SRH की बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों ने शानदार तालमेल दिखाया था, जिससे यह साफ़ हो गया कि MI को हैदराबाद में हराना आसान नहीं है।

वानखेड़े स्टेडियम पर किसकी पकड़ है मज़बूत?

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में मुंबई इंडियंस ने 6 बार जीत हासिल की है, जबकि SRH को सिर्फ 2 मौकों पर सफलता मिली है। यह MI का होम ग्राउंड है और यहां की तेज़ पिच और छोटी बाउंड्रीज मुंबई के आक्रामक बल्लेबाज़ों के लिए काफी फायदेमंद रही है।

इसे भी पढ़ेंDC vs MI Head to Head: IPL 2025 में कौन पड़ेगा भारी?

इन दोनों टीमों की पिछली टक्कर इसी मैदान पर 6 मई 2024 को हुई थी, जिसमें मुंबई इंडियंस ने SRH को 7 विकेट से हराया। उस मैच में मुंबई के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ों ने तेज शुरुआत दी और लक्ष्य को आसानी से चेज़ कर लिया। इससे यह भी साबित होता है कि वानखेड़े स्टेडियम में MI को हराना SRH के लिए हमेशा एक बड़ी चुनौती रही है।

SRH vs MI Head to Head- Highest and Lowest Score Record

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच में हाईएस्ट 277 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है, जो इस टीम के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं मुंबई इंडियंस ने भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सर्वाधिक 246 रन बनाए हैं। अब बात करते हैं दोनों के बीच न्यूनतम स्कोर की तो मुंबई इंडियंस का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 87 रन रहा है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद का मुंबई के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 96 रन का है।

आंकड़ेसनराइजर्स हैदराबादमुंबई इंडियंस
सर्वाधिक आगरास्कोर277246
न्यूनतम स्कोर9687

SRH vs MI Stats: सीजन दर सीजन प्रदर्शन

यहां हम देख सकते हैं कि हर साल सनराइजर्स हैदराबादऔर मुंबई इंडियंस के बीच कैसे मुकाबले रहे हैं। आईपीएल 2024 में इन दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे जिसमें से एक मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद ने 31 रनों से जीता था वही दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से जीता था।

अगर आईपीएल के 2023 के सीजन की बात करें तो दोनों मुकाबला मुंबई इंडियंस ने ही जीता था पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को साथ विकेट से हराया तो दूसरी मैच में 14 रनों से पटकनी दी। इस सीजन में मुंबई इंडियंस पूरी तरह से सनराइजर्स हैदराबाद पर हावी रहा।

आईपीएल 2022 किस सीजन में दोनों टीमों ने एक मैच खेला था जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को तीन रनों के मामूली अंतर से हरा दिया था। यह मुकाबले बहुत ही रोमांचक हुआ था अंत में मुंबई इंडियंस की हार हुई थी।

आईपीएल 2021 के सीजन में भी दोनों टीमों ने दो मैच खेली थी जिसमें से दोनों मैच मुंबई इंडियंस ने अपने नाम कर लिया था। इस सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स 13 रनों से हराया था तो दूसरे मुकाबले में भी 42 रनों से हराकर इस सीजन को अपने नाम कर लिया था।

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक हुए सभी आईपीएल के मुकाबला का रिकॉर्ड्स नीचे टेबल में दिया गया है। इसमें आईपीएल के हर वर्ष के हिसाब से जीतने वाली टीम और हारने वाली टीम का उल्लेख किया गया है साथ में जीत हार का अंतर भी दिया गया है जिससे आपको समझने में आसानी होगी।

आईपीएल सीजनविजेता टीमजीत का अंतर
2024सनराइजर्स हैदराबाद31 रन
2024मुंबई इंडियंस7 विकेट
2023मुंबई इंडियंस14 रन
2023मुंबई इंडियंस8 विकेट
2022सनराइजर्स हैदराबाद3 रन
2021मुंबई इंडियंस13 रन
2021मुंबई इंडियंस42 रन
2020मुंबई इंडियंस34 रन
2020सनराइजर्स हैदराबाद10 विकेट
2019मुंबई इंडियंस40 रन
2019मुंबई इंडियंस (Super Over)टाई
2018सनराइजर्स हैदराबाद1 विकेट
2018सनराइजर्स हैदराबाद31 रन
2017मुंबई इंडियंस4 विकेट
2017सनराइजर्स हैदराबाद7 विकेट
2016सनराइजर्स हैदराबाद7 विकेट
2016सनराइजर्स हैदराबाद85 रन
2015मुंबई इंडियंस20 रन
2015मुंबई इंडियंस9 विकेट
2014सनराइजर्स हैदराबाद15 रन
2014मुंबई इंडियंस7 विकेट
2013सनराइजर्स हैदराबाद7 विकेट
2013मुंबई इंडियंस7 विकेट

खेल से संबंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज़फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर अवश्य फॉलो करें

Latest articles

RCB vs PBKS Head to Head: IPL में किसका रिकॉर्ड है बेहतर?

आरसीबी वीएस पीबीकेएस हेड टू हेड (RCB vs PBKS Head to Head Record in...

Vaibhav Suryavanshi Biography in Hindi | 14 साल की उम्र में IPL स्टार बनने की कहानी

Vaibhav Suryavanshi Biography: ताजपुर की गलियों से लेकर IPL के भव्य मंच तक, यह...

DC vs RR Dream11 Prediction Today Match 32 | IPL 2025 दिल्ली बनाम राजस्थान Dream11 टीम

DC vs RR Dream11 Prediction Today: 16 अप्रैल 2025 को आईपीएल 2025 के 32वें...

DC vs RR Pitch Report: क्या दिल्ली की पिच पर फिर बरसेंगे रन?

DC vs RR Pitch Report Hindi: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान...

More like this

RCB vs PBKS Head to Head: IPL में किसका रिकॉर्ड है बेहतर?

आरसीबी वीएस पीबीकेएस हेड टू हेड (RCB vs PBKS Head to Head Record in...

Vaibhav Suryavanshi Biography in Hindi | 14 साल की उम्र में IPL स्टार बनने की कहानी

Vaibhav Suryavanshi Biography: ताजपुर की गलियों से लेकर IPL के भव्य मंच तक, यह...

DC vs RR Dream11 Prediction Today Match 32 | IPL 2025 दिल्ली बनाम राजस्थान Dream11 टीम

DC vs RR Dream11 Prediction Today: 16 अप्रैल 2025 को आईपीएल 2025 के 32वें...