IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का अगला मुकाबला 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) से होने वाला है, और DC की नजरें लगातार पांचवीं जीत पर होंगी। यह मुकाबला रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां DC का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। इस आर्टिकल में जानिए DC vs MI Head to Head, टॉप रन स्कोरर्स, बेस्ट विकेट टेकर, और दिल्ली में दोनों टीमों के प्रदर्शन का पूरा विश्लेषण।
DC vs MI Head to Head Stats (2008–2025)
दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस के बीच अभी तक 35 आईपीएल के मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 19 मैच में जीत हासिल किया है और दिल्ली कैपिटल भी 16 मैच जितने में कामयाब रही है। वैसे तो इन आंकड़ों के हिसाब से मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स पर भारी रही है, लेकिन आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पूरे फॉर्म में चल रही है और अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है तो यह मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। नीचे टेबल में इसका पूरा आंकड़ा संक्षिप्त में दिया गया है।
कुल मैच | 35 |
दिल्ली कैपिटल्स जीते | 16 |
मुंबई इंडियंस जीते | 19 |
आखिरी मुकाबला | DC ने 10 रन से जीता (अप्रैल 2024) |
DC vs MI Records at Arun Jaitley Stadium, Delhi
वैसे तो पूरे आईपीएल इतिहास में आंकड़ा देखें तो मुंबई इंडियंस ने ज्यादा मैच जीता है। लेकिन जब मैच दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में हुआ है तो दिल्ली कैपिटल का दबदबा मुंबई इंडियंस पर जरूर दिखा है। आकड़ा बताता है कि दोनों टीमों के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में अभी तक 12 मैच खेले गए हैं जिसमें से दिल्ली कैपिटल ने साथ माचो में जीत दर्ज किया की है जबकि मुंबई इंडियंस सिर्फ पांच मैच जीते हैं।
खेले गए मैच | 12 |
DC जीते | 7 |
MI जीते | 5 |
Delhi Capitals का Arun Jaitley Stadium में रिकॉर्ड
अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की अब तक के परफॉर्मेंस की बात करें तो डीसी ने टोटल 85 आईपीएल के मैच खेला है। जिसमें से 38 मैच जीतने में कामयाब रही है और 45 मैच में हर का सामना करना पड़ा है इसके साथ ही एक मैच ताई हो गया था और एक का रिजल्ट नहीं निकला था।
अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल का हाईएस्ट स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन है जो कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2024 में बनाया था। वही दिल्ली कैपिटल ने यहां पर लोएस्ट स्कोर 66 रन बनाए हैं वह भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2017 में। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली कैपिटल ने अपना हाईएस्ट और लोएस्ट स्कोर मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही बनाया है।
टोटल मैच | 85 |
दिल्ली कैपिटल की जीत | 38 |
दिल्ली कैपिटल्स की हार | 45 |
मैच टाइ हुआ | 1 |
बिना नतीजे के | 1 |
न्यूनतम स्कोर | 66 |
हाईएस्ट स्कोर | 257 |
DC vs MI – सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़
रोहित शर्मा ने DC के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, उन्होंने 28 पारियों में लगभग 33 की औसत से और 131 के स्ट्राइक रेट से 849 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74 रन नॉट आउट है। जबकि मुंबई इंडियंस के ही ईशान किशन 12 पारियों में 485 रन बनाए हैं इसमें इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 81 नॉट आउट है। इनका औसत और स्ट्राइक रेट बेहद शानदार है।
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से ऋषभ पंत इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं उन्होंने 16 पारियों में कुल 402 रन बनाए हैं और इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 78 रन नॉट आउट हैरोहित शर्मा ने DC के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि ईशान किशन का औसत और स्ट्राइक रेट बेहद शानदार है।
बल्लेबाज़ | पारियां | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | सर्वश्रेष्ठ |
रोहित शर्मा (MI) | 28 | 849 | 32.65 | 130.81 | 74* |
इशान किशन (MI) | 12 | 485 | 60.62 | 151.08 | 81* |
ऋषभ पंत (DC) | 16 | 402 | 26.80 | 139.58 | 78* |
DC vs MI – सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़
डीसी बनाम मुंबई इंडियंस की बात कर तो सबसे सफल गेंदबाज मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह है जिन्होंने अपनी 21 पारियों में लगभग 7.51 की इकोनॉमी और 22.92 के औसत से 26 विकेट हासिल किए हैं। बुमराह हमेशा DC के खिलाफ घातक साबित हुए हैं। इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर चार विकेट है।
श्रीलंका के लसिथ मलिंगा भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13 इनिंग में 22 विकेट ले चुके हैं। जिसमें मलिंगा का बाउलिंग एवरेज 14.22 और इकोनामी 6.65 रहा है और इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/13 है।
इस लिस्ट में तीसरा नाम भी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह का है जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 17 इनिंग में 21 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमिक्स 6.67 और औसत 20.19 रहा है उनका सर्वश्रेष्ठ बोलिंग 4/17 है। इसका संक्षिप्त विवरण नीचे टेबल में दिया गया है।
गेंदबाज़ | पारियां | विकेट्स | इकॉनमी | औसत | बेस्ट |
Jasprit Bumrah (MI) | 21 | 26 | 7.51 | 22.92 | 4/14 |
Lasith Malinga (MI) | 13 | 22 | 6.65 | 14.22 | 5/13 |
Harbhajan Singh (MI) | 17 | 21 | 6.67 | 20.19 | 4/17 |
क्या कहता है इतिहास? कौन भारी?
- MI का रिकॉर्ड ओवरऑल बेहतर है लेकिन DC ने पिछले कुछ सीज़न में रफ्तार पकड़ी है।
- दिल्ली के मैदान पर DC का दबदबा देखा गया है।
- ईशान किशन, रोहित शर्मा और बुमराह DC के खिलाफ consistent performers रहे हैं।
DC vs MI 2025 में किसका पलड़ा भारी?
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम गजब का प्रदर्शन कर रही है। अक्षर पटेल की कप्तानी में यह टीम इस सीजन में सभी मैच जीत कर प्वाइंट टेबल में सबसे ऊपरी पायदान पर है। जबकि मुंबई इंडियंस की टीम लगातार मैच हारती आ रही है जिससे उनका मनोबल भी कमजोर लग रहा है। अगर हम फॉर्म, होम कंडीशंस, और पिछले रिकॉर्ड को देखें, तो DC को हल्का सा फायदा हो सकता है। लेकिन MI जैसी टीम को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।
क्या आप तैयार हैं DC vs MI के धमाके के लिए?
👇 नीचे कमेंट में बताइए –
कौन मारेगा बाज़ी इस बार – DC या MI?
Related IPL 2025 Articles
- RR vs RCB Pitch Report: जयपुर में कौन मारेगा बाज़ी? जानिए पिच का मिज़ाज और मौसम की चाल
- Sawai Mansingh Stadium Pitch Report: देखिए सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
खेल से संबंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अवश्य फॉलो करें.