आईपीएल की सबसे रोमांचक प्रतिद्वंद्विताओं में से एक है सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच की भिड़ंत। दोनों टीमें जब-जब आमने-सामने आती हैं, तो दर्शकों को जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलते हैं। एक ओर जहां मुंबई इंडियंस IPL की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपने कड़े गेंदबाज़ी आक्रमण और युवा बल्लेबाज़ों के दम पर कई बार सबको चौंकाया है।
SRH vs MI Head to Head Hindi
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 23 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 13 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं। इस रिकॉर्ड के हिसाब से जीत में मुंबई इंडियंस को थोड़ी बढ़त है, लेकिन कई मुकाबले बेहद करीबी रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद भी ज्यादा पीछे नहीं है। सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस हेड टु हेड रिकॉर्ड का संक्षिप्त विवरण नीचे टेबल में दिया गया है जिससे आपको समझने में आसानी होगी।
SRH vs MI Head to Head Winning Records
कुल मैच | 23 |
मुंबई इंडियन की जीत | 13 |
सनराइजर्स हैदराबाद की जीत | 10 |
बिना नतीजे | 0 |
पिछले 5 मुकाबलों में किसका पलड़ा भारी?
अगर हम सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच पिछले 5 IPL मैचों की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। हालांकि आंकड़े बताते हैं कि हाल के वर्षों में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 2024 में दमदार वापसी की है।
2024 के पहले मैच में SRH ने MI को 31 रनों से हराया, जबकि दूसरे मैच में MI ने पलटवार करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। इससे पहले 2023 में दोनों टीमों की दो बार भिड़ंत हुई, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 14 रन और 8 विकेट से जीत हासिल की थी। 2022 में SRH ने एक रोमांचक मुकाबले में MI को 3 रनों से हराया था।
यानी, पिछले 5 मुकाबलों में MI ने 3 और SRH ने 2 जीत दर्ज की है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि दोनों टीमों के बीच मुकाबले बेहद टक्कर वाले होते हैं और मैच का नतीजा आखिरी ओवर तक जाने की संभावना रहती है।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर कौन है असली बादशाह?
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में SRH और MI के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 बार जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस ने 4 मैचों में बाजी मारी है। यह मैदान SRH का होम ग्राउंड है, और यही कारण है कि यहां उनकी परफॉर्मेंस थोड़ा बेहतर रही है।
इन दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत इस मैदान पर 27 मार्च 2024 को हुई थी, जिसमें SRH ने एक धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हराया था। उस मैच में SRH की बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों ने शानदार तालमेल दिखाया था, जिससे यह साफ़ हो गया कि MI को हैदराबाद में हराना आसान नहीं है।
वानखेड़े स्टेडियम पर किसकी पकड़ है मज़बूत?
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में मुंबई इंडियंस ने 6 बार जीत हासिल की है, जबकि SRH को सिर्फ 2 मौकों पर सफलता मिली है। यह MI का होम ग्राउंड है और यहां की तेज़ पिच और छोटी बाउंड्रीज मुंबई के आक्रामक बल्लेबाज़ों के लिए काफी फायदेमंद रही है।
इसे भी पढ़ें– DC vs MI Head to Head: IPL 2025 में कौन पड़ेगा भारी?
इन दोनों टीमों की पिछली टक्कर इसी मैदान पर 6 मई 2024 को हुई थी, जिसमें मुंबई इंडियंस ने SRH को 7 विकेट से हराया। उस मैच में मुंबई के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ों ने तेज शुरुआत दी और लक्ष्य को आसानी से चेज़ कर लिया। इससे यह भी साबित होता है कि वानखेड़े स्टेडियम में MI को हराना SRH के लिए हमेशा एक बड़ी चुनौती रही है।
SRH vs MI Head to Head- Highest and Lowest Score Record
सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच में हाईएस्ट 277 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है, जो इस टीम के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं मुंबई इंडियंस ने भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सर्वाधिक 246 रन बनाए हैं। अब बात करते हैं दोनों के बीच न्यूनतम स्कोर की तो मुंबई इंडियंस का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 87 रन रहा है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद का मुंबई के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 96 रन का है।
आंकड़े | सनराइजर्स हैदराबाद | मुंबई इंडियंस |
सर्वाधिक आगरास्कोर | 277 | 246 |
न्यूनतम स्कोर | 96 | 87 |
SRH vs MI Stats: सीजन दर सीजन प्रदर्शन
यहां हम देख सकते हैं कि हर साल सनराइजर्स हैदराबादऔर मुंबई इंडियंस के बीच कैसे मुकाबले रहे हैं। आईपीएल 2024 में इन दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे जिसमें से एक मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद ने 31 रनों से जीता था वही दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से जीता था।
अगर आईपीएल के 2023 के सीजन की बात करें तो दोनों मुकाबला मुंबई इंडियंस ने ही जीता था पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को साथ विकेट से हराया तो दूसरी मैच में 14 रनों से पटकनी दी। इस सीजन में मुंबई इंडियंस पूरी तरह से सनराइजर्स हैदराबाद पर हावी रहा।
आईपीएल 2022 किस सीजन में दोनों टीमों ने एक मैच खेला था जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को तीन रनों के मामूली अंतर से हरा दिया था। यह मुकाबले बहुत ही रोमांचक हुआ था अंत में मुंबई इंडियंस की हार हुई थी।
आईपीएल 2021 के सीजन में भी दोनों टीमों ने दो मैच खेली थी जिसमें से दोनों मैच मुंबई इंडियंस ने अपने नाम कर लिया था। इस सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स 13 रनों से हराया था तो दूसरे मुकाबले में भी 42 रनों से हराकर इस सीजन को अपने नाम कर लिया था।
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक हुए सभी आईपीएल के मुकाबला का रिकॉर्ड्स नीचे टेबल में दिया गया है। इसमें आईपीएल के हर वर्ष के हिसाब से जीतने वाली टीम और हारने वाली टीम का उल्लेख किया गया है साथ में जीत हार का अंतर भी दिया गया है जिससे आपको समझने में आसानी होगी।
आईपीएल सीजन | विजेता टीम | जीत का अंतर |
2024 | सनराइजर्स हैदराबाद | 31 रन |
2024 | मुंबई इंडियंस | 7 विकेट |
2023 | मुंबई इंडियंस | 14 रन |
2023 | मुंबई इंडियंस | 8 विकेट |
2022 | सनराइजर्स हैदराबाद | 3 रन |
2021 | मुंबई इंडियंस | 13 रन |
2021 | मुंबई इंडियंस | 42 रन |
2020 | मुंबई इंडियंस | 34 रन |
2020 | सनराइजर्स हैदराबाद | 10 विकेट |
2019 | मुंबई इंडियंस | 40 रन |
2019 | मुंबई इंडियंस (Super Over) | टाई |
2018 | सनराइजर्स हैदराबाद | 1 विकेट |
2018 | सनराइजर्स हैदराबाद | 31 रन |
2017 | मुंबई इंडियंस | 4 विकेट |
2017 | सनराइजर्स हैदराबाद | 7 विकेट |
2016 | सनराइजर्स हैदराबाद | 7 विकेट |
2016 | सनराइजर्स हैदराबाद | 85 रन |
2015 | मुंबई इंडियंस | 20 रन |
2015 | मुंबई इंडियंस | 9 विकेट |
2014 | सनराइजर्स हैदराबाद | 15 रन |
2014 | मुंबई इंडियंस | 7 विकेट |
2013 | सनराइजर्स हैदराबाद | 7 विकेट |
2013 | मुंबई इंडियंस | 7 विकेट |
खेल से संबंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अवश्य फॉलो करें