Homeक्रिकेटAsia Cup Winners List: एशिया कप विनर्स लिस्ट इन हिंदी

Asia Cup Winners List: एशिया कप विनर्स लिस्ट इन हिंदी

Published on

Asia Cup Cricket Winners List in Hindi : एशिया कप विनर्स लिस्ट इन हिंदी में जानने के लिए खेल पेज में आपका स्वागत है! क्या आप जानते हैं कि एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अभी तक कौन कौन से टीमें विजयी बनी हैं? विजेता टीम के कप्तान कौन थे? एशिया कप के अब तक के आयोजक देश कौन-कौन हैं? भारत ने कितनी बार एशिया कप जीती हैं? अगर नहीं, तो आप सही जगह पर हैं। इस लेख में, हम आपको एशिया कप क्रिकेट के विजेता टीमों की सूची प्रस्तुत करेंगे, ताकि आप उन महत्वपूर्ण मोमेंट्स को फिर से जीवंत कर सकें।

भारत ने एशिया कप 2023 का टाइटल जीत लिया है। इस बार एशिया कप के फाइनल में भारत और श्रीलंका का मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ था। जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर वनडे की सबसे बड़ी जीत के साथ एशिया कप 2023 अपने नाम कर लिया।

एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पूरी श्रीलंकाई टीम महज 50 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लेकर अपना सबसे बड़ा प्रदर्शन किया। मोहम्मद सिराज ने अपने 1 ओवर में 4 विकेट लेकर पूरी की पूरी श्रीलंकाई टॉपड़ोग को बिखेर दिया। सिराज को इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Asia Cup Winners in Hindi

Asia Cup Winners List:एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 1984 से शुरू हुआ था और अभी 2023 तक इसके 16 संस्करण हो चुके हैं। इन 16 संस्करणों में भारत सबसे ज्यादा एशिया कप का खिताब जीतने वाला देश है। भारत ने अब तक कुल 8 बार एशिया कप का टाइटल जीत चुका है। एशिया कप सबसे ज्यादा बार जीतने वाले देशों की लिस्ट में श्रीलंका दूसरे नंबर पर है, श्रीलंका ने अब तक 6 बार एशिया कप का खिताब जीत चुका है। इस सूची में पाकिस्तान सबसे निचले पायदान पर खड़ा है उसने अभी तक दो बार ही या खिताब अपने नाम करने में सफल रहा है।

Asia Cup Cricket Winners List in Hindi

वर्षविजेताउपविजेता
1984भारत (India)श्रीलंका
1986श्रीलंका (Sri Lanka)पाकिस्तान
1988भारत (India)श्रीलंका
1991भारत (India)श्रीलंका
1995भारत (India)श्रीलंका
1997श्रीलंका (Sri Lanka)भारत
2000पाकिस्तान (Pakistan)श्रीलंका
2004श्रीलंका (Sri Lanka)भारत
2008श्रीलंका (Sri Lanka)भारत
2010भारत (India)श्रीलंका
2012पाकिस्तान (Pakistan)बांग्लादेश
2014श्रीलंका (Sri Lanka)पाकिस्तान
2016भारत (India)बांग्लादेश
2018भारत (India)बांग्लादेश
2022श्रीलंका (Sri Lanka)पाकिस्तान
2023भारत (India)श्रीलंका
Asia cup winners list in Hindi

इसे भी पढ़ें:

ASIAN CHAMPIONS TROPHY HOCKEY 2023 IND VS PAK: हॉकी में भी पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा भारत

Asia Cup Host Country List (1984-2023)

वर्ष आयोजक देश का नाम

  • 1984 – यूएई
  • 1986 – श्रीलंका
  • 1988 – बांग्लादेश
  • 1991 – बांग्लादेश
  • 1995 – यूएई
  • 1997 – श्रीलंका
  • 2000 – बांग्लादेश
  • 2004 – श्रीलंका
  • 2008 – पाकिस्तान
  • 2010 – श्रीलंका
  • 2012 – बांग्लादेश
  • 2014 – बांग्लादेश
  • 2016 – बांग्लादेश
  • 2018 – यूएई
  • 2022 – यूएई
  • 2023 – पाकिस्तान और श्रीलंका

Asia Cup Winner Captain List India (1984-2023)

asia cup winner indian captain
वर्षएशिया कप विजेता भारतीय कप्तान
1984सुनील गावस्कर
1988दिलीप वेंगसरकर
1991मोहम्मद अजहरुद्दीन
1995मोहम्मद अजहरुद्दीन
2010महेंद्र सिंह धोनी
2016महेंद्र सिंह धोनी
2018रोहित शर्मा
2023रोहित शर्मा
Asia cup winner Indian Captain

इसे भी पढ़ें:

HOCKEY ASIAN CHAMPIONS TROPHY WINNER LIST 2023: एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी विजेता सूची

All Asia Cup Winner Captain List

वर्षविजेता टीम के कप्तानों की सूची
1984सुनील गावस्कर (भारत)
1986दलीप मेंडिस (श्रीलंका)
1988दिलीप वेंगसरकर (भारत)
1991मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत)
1995मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत)
1997अर्जुन राणातुंगा (श्रीलंका)
2000मोइन खान (पाकिस्तान)
2004मारवान अटापट्टू (श्रीलंका)
2008महिला जयवर्धने (श्रीलंका)
2010महेंद्र सिंह धोनी (भारत)
2012मिस्बाह-उल-हक (पाकिस्तान)
2014एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका)
2016महेंद्र सिंह धोनी (भारत)
2018रोहित शर्मा (भारत)
2022दासुन शनाका (श्रीलंका)
2023रोहित शर्मा (भारत)
asia cup winner captain list

एशिया कप टीम लिस्ट

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में एशिया महादेश के क्रिकेट खेलने वाले देश भाग लेते हैं इनमें से प्रमुख देश हैं भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और नेपाल। एशिया कप जब से शुरू हुआ था तब से लेकर अभी तक एशिया के प्रमुख चार देश इस प्रतियोगिता में भाग लेते थे लेकिन इस बार एशिया कप 2023 में 2 और भी टीम भाग ले रही है यूएई और नेपाल पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है।

एशिया कप भारत कितनी बार जीता है?

भारत एशिया कप अभी तक 8 बार जीत चुकी है सबसे पहला एशिया कप भारत ने 1984 में जीता था उस समय भारतीय टीम के कप्तान सुनील गावस्कर थे। इसके बाद 1988, 1991, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में भी भारत ने एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन के कप्तानी में भारत ने दो दो बार एशिया कप जीता था।

एशिया कप कितने ओवर का होता है?

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरुआत से 50 ओवर का होता था लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में T20 का दौर आया तो एशिया कप भी 20 ओवर का होने लगा लेकिन एशिया कप 2023 फिर से 50 ओवर का खेला जाएगा।

FAQs

एशिया कप क्रिकेट कब आयोजित होता है?

एशिया कप क्रिकेट अलग-अलग वर्षों में आयोजित होता है, लेकिन आमतौर पर 2-4 साल की अंतराल पर होता है।

कौनसी टीम ने सबसे अधिक बार एशिया कप जीता है?

भारत सबसे अधिक बार एशिया कप जीतने वाली टीमें हैं। भारत में अभी तक 8 बार एशिया कप की ट्रॉफी जीत चुकी है। श्रीलंका की टीम ने अभी तक यह ट्रॉफी 6 बार जीती है।

2010 में एशिया कप में फाइनल का मुकाबला किस टीम के बीच हुआ था?

2010 में एशिया कप में फाइनल का मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच हुआ था।

भारत एशिया कप कितनी बार जीता है?

भारत अब तक एशिया कप 8 बार जीत चुका है।

एशिया कप पाकिस्तान कितनी बार जीता है?

एशिया कप पाकिस्तान ने अब तक सिर्फ दो बार जीता है पहली बार मोइन खान के कप्तानी में 2000 में जीता था और दूसरी बार misbah-ul-haq के कप्तानी में 2012 में जीता था

एशिया कप 2023 किसने जीता?

एशिया कप 2023 भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर जीत लिया है।

खेल से सम्बंधित खबरों (IPL Score, Player News, Latest Cricket News, Cricket News Hindi, IPL News in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News), FacebookInstagram और Twitter पर फॉलो करें।

Conclusion

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट ने विभिन्न सालों में भारत, श्रीलंका, और पाकिस्तान के बीच महत्वपूर्ण मुकाबलों की जानकारी विस्तार से दी गई है। Asia Cup Cricket Winners List: एशिया कप विजेता टीम लिस्ट भी इस लेख में दिया गया है और एशिया कप के विजेता टीम के कप्तानों की सूची का भी उल्लेख किया गया है। यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों के संघर्ष, संघर्ष और सहयोग की कहानियों का भी हिस्सा है, जो कि हमें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Latest articles

GT vs KKR Pitch Report: गुजरात वर्सेस केकेआर पिच रिपोर्ट 2024 जानिए

GT vs KKR Pitch Report: देखिए दोस्तों, गुजरात और कोलकाता के बीच सोमवार 13...

देखिए Arun Jaitley Stadium Pitch Report बल्लेबाजी है या फिर गेंदबाजी?

अभी भारत में आईपीएल 2024 का धूम मचा हुआ है। हम लोग इस लेख...

RCB vs GT Head to Head: देखिए आरसीबी कितनी बार जीटी के खिलाफ जीता है?

RCB vs GT Head to Head Hindi: आईपीएल 2024 का मैच नंबर 52 रॉयल...

RCB vs GT Pitch Report: जाने चिन्नास्वामी में आज कौन खेलेगा बेहतर- आईपीएल 2024

RCB vs GT Pitch Report Hindi: दोस्तों एक बार फिर से स्वागत है आपका...

More like this

GT vs KKR Pitch Report: गुजरात वर्सेस केकेआर पिच रिपोर्ट 2024 जानिए

GT vs KKR Pitch Report: देखिए दोस्तों, गुजरात और कोलकाता के बीच सोमवार 13...

देखिए Arun Jaitley Stadium Pitch Report बल्लेबाजी है या फिर गेंदबाजी?

अभी भारत में आईपीएल 2024 का धूम मचा हुआ है। हम लोग इस लेख...

RCB vs GT Head to Head: देखिए आरसीबी कितनी बार जीटी के खिलाफ जीता है?

RCB vs GT Head to Head Hindi: आईपीएल 2024 का मैच नंबर 52 रॉयल...