Homeक्रिकेटVirat Kohli ODI World Cup Statistics: जानिए विराट कोहली के वनडे वर्ल्ड...

Virat Kohli ODI World Cup Statistics: जानिए विराट कोहली के वनडे वर्ल्ड कप के आंकड़े 2011-2023

Published on

Virat Kohli ODI World Cup Statistics: दोस्तों, आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 अपने पूरे सवाब पर है, इस प्रतियोगिता का 12वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शनिवार खेला जाना है। विराट कोहली हमेशा की तरह इस विश्व कप में भी पूरे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अभी तक खेले गए दो मैचो में लगातार दो अर्धशतक बना दिए हैं। तो चलिए जानते हैं वनडे विश्व कप के सभी संस्करणों में उनका कैसा प्रदर्शन था।

विराट कोहली के वनडे वर्ल्ड कप के आंकड़े

विराट कोहली के वनडे वर्ल्ड कप के आंकड़े कमाल के हैं। विराट कोहली ने पहला वनडे विश्व कप 2011 में खेला था। तब से लेकर यह विश्व कप 2023 उनका चौथा वनडे विश्व कप हैं। इन चारों विश्व कप में अभी तक उन्होंने 28 मैच खेले हैं। उन्होंने 2011 से अभी तक विश्व कप में 50.87 की औसत से 1170 रन बनाए हैं। कोहली ने आईसीसी वन डे वर्ल्ड कप में दो शतक और आठ अर्धशतक भी बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 86 कर रहा है और उनका सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड का प्रदर्शन 107 रनों का है।

Virat Kohli ODI World Cup Statistics in Hindi (2011-2023)

वनडे विश्व कपरनशतकअर्धशतक
201128211
201530510
201944305
20232
Virat Kohli ODI World Cup Statistics

Virat Kohli ODI World Cup Centuries

विराट कोहली ने 2011 से 2023 तक चार विश्व कप में अभी तक दो शतक लगाए हैं जबकि वह आठ और शतक लगाने में भी कामयाब रहे हैं।

विराट कोहली का पहला वनडे विश्व कप 2011

विराट कोहली ने 2011 के विश्व कप में 9 मैच के 9 पारियों में 282 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने एक शतक और एक अर्थशतक भी बनाए थे इसमें उनका बल्लेबाजी का औसत 35.25 का था।

विराट कोहली का दूसरा वनडे विश्व कप 2015

इस विश्व कप में उन्होंने 305 रन बनाए थे। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ 107 रनों का था जो की विराट कोहली का अभी तक के विश्व कप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

इसे भी पढ़ें: IND VS PAK WORLD CUP 2023 DREAM11 PREDICTION IN HINDI: भारत-पाकिस्तान मैच में रोहित को बनाए कप्तान और इन्हें उप कप्तान

विराट कोहली का तीसरा विश्व कप 2019

विश्व कप 2019 में विराट कोहली ने 9 मैच खेलते हुए लगभग 55 के औसत से और 94 के स्ट्राइक रेट से 443 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए थे। इस विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 82 रनों का था। विश्व कप 2019 में उन्होंने एक भी सेंचुरी नहीं बनाए थे

विराट कोहली का चौथा विश्व कप 2023

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 विराट कोहली का चौथा विश्व कप है अभी तक भारत भारत ने कि विश्व कप में दो मैच खेला है जिसमें विराट कोहली ने दोनों मैच में बैक टू बैक अर्धशतक लगाए हैं। अभी यह प्रतियोगिता चल रहा है जैसे ही कोई नया अपडेट आएगा हम यहां पर शामिल कर देंगे।

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में अभी शुरुआत के दोनों मैच में विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में दिखे हैं। वह अफगानिस्तान के खिलाफ 55 गेंद में 56 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे जबकि से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को 116 गेंद में 86 रन बनाए।

इसे भी पढ़ेंNARENDRA MODI STADIUM AHMEDABAD PITCH REPORT: जानिए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्या कहती है नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

अगला मैच 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होना है और यह दुनिया जानती है कि विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाते हैं विश्व कप में उनका एक सेंचुरी है वह भी पाकिस्तान टीम के खिलाफ ही है जो उन्होंने 2015 के विश्व कप में बनाए थे।

आईसीसी विश्व कप 2023 इस बार इंडिया में हो रहा है और विराट कोहली गजब के फॉर्म में देख रहे हैं इससे अंदाज लग रहा है कि इस विश्व कप का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का सबसे बड़े दावेदार हैं अगर उनका यही फार्म जारी रहा तो आगे के आने वाले विश्व कप मैचो में दर्शकों को पूरा मनोरंजन करने वाले हैं और इस बार विश्व कप पर तीसरी बार विजय हासिल करने की भी तैयारी है।

क्रिकेट से संबंधित खबरों की जानकारी के लिए हमें गूगलन्यूज़, FacebookTwitter और Instagram पर फॉलो करें।

Latest articles

Grand Prairie Stadium Pitch Report Hindi: जानिए ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम पिच का मिजाज

Grand Prairie Stadium Pitch Report Hindi: देखिए दोस्तों, ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, यूनाइटेड स्टेस ऑफ़...

More like this

Grand Prairie Stadium Pitch Report Hindi: जानिए ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम पिच का मिजाज

Grand Prairie Stadium Pitch Report Hindi: देखिए दोस्तों, ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, यूनाइटेड स्टेस ऑफ़...