Homeक्रिकेटWorld Cup 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए श्रीलंकाई टीम का...

World Cup 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, दासुन शनाका के कप्तानी पर भरोसा

Published on

World Cup 2023: आज श्रीलंका यह क्रिकेट बोर्ड ने भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी 15 सदस्य टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका की टीम दासुन शनाका के कप्तानी में यह विश्व कप खेलेगी। कुसल मेंडिस को उप कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। श्रीलंका ने अपने 15 खिलाड़ियों वाली टीम में कुछ इंजर्ड खिलाड़ियों को भी जगह दी है। बता दे की ऑल राउंडर वानिंदु हसरंगा और गेंदबाज महीश तीक्ष्णा गत एशिया कप 2023 में चोटिल हो गए थे। यह खिलाड़ी चोट से उबरने का प्रयास कर रहे थे।

श्रीलंका की टीम वर्ल्ड कप 2023 का अपना पहला मैच 7 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका और साउथ अफ्रीका का यह मैच दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा।

वानिंदु हसरंगा 15 सदस्य टीम से बाहर

वानिंदु हसरंगा चोटिल है और अपना रिकवरी कर रहे हैं। श्रीलंका यह क्रिकेट बोर्ड ने उनको इस (ICC Men’s Cricket World Cup 2023) 15 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं किया है लेकिन बोर्ड का कहना है कि अगर हसरंगा ठीक हो जाते हैं तो वह विश्व कप टीम में शामिल हो सकते हैं। अभी विश्व कप शुरू होने में लगभग 9 दिन का समय बचा हुआ है हसरंगा भी चाहेंगे कि वह जल्दी से जल्द रिकवर करके टीम ज्वॉइन करें और विश्व कप 2023 का हिस्सा बने।

इसे भी पढ़ें: IND VS AUS 3RD ODI DREAM11 PREDICTION: संभावित प्लेईंग 11, DREAM11 TEAM की कैप्टन वाइस कैप्टन किसे चुने? पूरी जानकारी

दासुन शनाका की कप्तानी पर भरोसा

श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड ने ने फिर से दासुन शनाका के कप्तानी पर भरोसा जताया है क्योंकि एशिया कप 2023 में बुरी तरह से हारने के बाद इनको कप्तानी से हटाने का दबाव बोर्ड पर बढ़ गया था। बता दे की एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका को भारत ने बुरी तरह से हराते हुए 10 विकेट से जीतकर एशिया कप का टाइटल अपने नाम कर लिया था। सबसे खराब प्रदर्शन श्रीलंका की टीम का रहा कि उसकी पूरी की पूरी टीम 50 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी।

इसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा कप्तान पर देखने को मिला था और इनको कप्तानी से हटाने की मांग हो रही थी लेकिन इन सब के बीच श्रीलंका ने भरोसा जताते हुए वर्ल्ड कप 2023 (ODI world cup 2023) के लिए उनकी कप्तानी बरकरार रखी है साथ में कुशल मेंडिस को उप कप्तानी दी गई है।

Sri Lanka Squad for World Cup 2023 Team

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (उप-कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दासुन शनाका (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेलालेज, कासुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना।

खेल से संबंधित सभी खबरों (Cricket News, Latest Cricket Updates, Football news, IPL news, Sports news in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें  गूगलन्यूज़  (Google News),  FacebookTwitter और Instagram पर फॉलो करें।

Latest articles

IND vs AUS 5th T20I Playing11: आखिरी T20 मैच में ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन

IND vs AUS 5th T20I Playing11 Today: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी मुकाबला...

IND vs AUS 5th T20I Pitch Report in Hindi: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवा T20 मैच का पिच रिपोर्ट

IND vs AUS 5th T20I Pitch Report in Hindi: दोस्तों रविवार को बेंगलुरु में...

More like this

IND vs AUS 5th T20I Playing11: आखिरी T20 मैच में ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन

IND vs AUS 5th T20I Playing11 Today: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी मुकाबला...

IND vs AUS 5th T20I Pitch Report in Hindi: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवा T20 मैच का पिच रिपोर्ट

IND vs AUS 5th T20I Pitch Report in Hindi: दोस्तों रविवार को बेंगलुरु में...