Highest Margin Win in ODI: क्रिकेट की दुनिया में वनडे (ODI) फॉर्मेट हमेशा से रोमांच और रिकॉर्ड्स का केंद्र रहा है। इस फॉर्मेट में जब कोई टीम विशाल अंतर से जीत दर्ज करती है, तो वह न सिर्फ एक मैच जीतती है, बल्कि इतिहास के पन्नों में अपना नाम भी दर्ज करवा लेती है। आज हम जानेंगे वनडे क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी मार्जिन (रनों के अंतर) से जीत के बारे में और वो टीमें जिन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया।
Highest Margin Win in ODI in Hindi
वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी जीत भारत के नाम दर्ज है यह रिकॉर्ड भारत ने 15 जनवरी 2023 को श्रीलंका को 317 रनों से हराकर हासिल किया था। इस सूची में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का नाम है ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप 2023 में 25 अक्टूबर 2023 को नीदरलैंड को 309 रनों से हराया था इसकी पूरी सूची नीचे तालिका में दी गई है:-
वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े अंतर से जीतने वाली टॉप 10 टीमें (रनों से)
विजेता टीम | हारने वाला टीम | हारने का अंतर | तारीख | स्थान |
भारत | श्रीलंका | 317 रन | 15 जनवरी 2023 | तिरुवनंतपुरम |
ऑस्ट्रेलिया | नीदरलैंड | 309 रन | 25 अक्टूबर 2023 | दिल्ली |
जिंबॉब्वे | यूएसए | 304 रन | 26 जून 2023 | हरारे |
न्यूजीलैंड | आयरलैंड | 290 रन | 1 जुलाई 2008 | एबरडीन |
ऑस्ट्रेलिया | अफगानिस्तान | 275 रन | 4 मार्च 2015 | पर्थ |
साउथ अफ्रीका | जिंबॉब्वे | 272 रन | 22 अक्टूबर 2010 | बिनोनी |
साउथ अफ्रीका | श्रीलंका | 258 रन | 11 जनवरी 2012 | पार्ल |
भारत | बरमूडा | 257 रन | 19 मार्च 2007 | पोर्ट ऑफ स्पेन |
साउथ अफ्रीका | वेस्ट इंडीज | 257 रन | 27 फरवरी 2015 | सिडनी |
ऑस्ट्रेलिया | नामीबिया | 256 रन | 27 फरवरी 2003 | – |
भारत | हॉन्ग कोंग | 256 रन | 25 जून 2008 | कराची |
ODI में भारत की सबसे बड़ी जीत
भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत 15 जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की थी। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 390+ का स्कोर बनाया और श्रीलंका की पूरी टीम को मात्र 73 रन पर ढेर कर 317 रनों से जीत हासिल की।
ICC वनडे वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत किसने दर्ज की?
आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप में सबसे बड़ी मार्जिन से जीत हासिल करने वाली टीम के सूची में सबसे पहला नाम ऑस्ट्रेलिया का है। ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह उपलब्धि इसी साल हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया ने 25 अक्टूबर को नीदरलैंड को 309 रनों से हराकर इस सूची में पहले स्थान पर आ गई है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर यह रिकॉर्ड बनाया गया जहां पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए नीदरलैंड के सामने 399 रनों का विशाल लक्ष्य दे दिया था इसके बाद नीदरलैंड बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए और 90 रन पर ऑल आउट हो गई।
ODI विश्व कप में सबसे बड़ी जीतें
ICC ODI World Cup में भी कुछ बेहद बड़े अंतर से जीत के रिकॉर्ड बन चुके हैं। विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें इस लिस्ट में कई बार शामिल रही हैं। पहले 10 स्थान की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया चार स्थान साउथ अफ्रीका भी चार स्थान भारत और श्रीलंका एक एक स्थान पर काबिज है। ऑस्ट्रेलिया ने 2023 विश्व कप में नीदरलैंड को 309 रनों से हराकर वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। इसकी पूरी सूची विस्तार सहित नीचे दी गई है:-
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत (Top 10 Highest Margin Win in ODI World Cup)
वनडे वर्ल्ड कप में बड़ी जीत किसी भी टीम के दबदबे और बेहतरीन प्रदर्शन का परिचायक होती है। इस टूर्नामेंट में कई बार ऐसी स्थितियाँ बनी हैं जब एक मजबूत टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी को बड़े रनों के अंतर से हराकर रिकॉर्ड बुक में जगह बनाई है। ICC ODI World Cup के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने 2023 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड को 309 रनों से हराया।
इस लिस्ट में भारत, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका जैसी टीमें भी शामिल हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़े अंतर से मैच जीते हैं। नीचे दी गई तालिका में वर्ल्ड कप इतिहास की टॉप 10 सबसे बड़ी जीत रनों के आधार पर बताया गया है।
विजेता | अपोजिट | जीत का अंतर रन | तारीख |
ऑस्ट्रेलिया | नीदरलैंड | 309 | 25 अक्टूबर 2023 |
ऑस्ट्रेलिया | अफगानिस्तान | 275 | 4 मार्च 2015 |
भारत | बरमुंडा | 257 | 19 मार्च 2007 |
साउथ अफ्रीका | वेस्ट इंडीज | 257 | 27 फरवरी 2015 |
ऑस्ट्रेलिया | नामीबिया | 256 | 27 फरवरी 2003 |
श्रीलंका | बरमुंडा | 243 | 15 मार्च 2007 |
साउथ अफ्रीका | नीदरलैंड | 231 | 3 मार्च 2011 |
ऑस्ट्रेलिया | नीदरलैंड | 229 | 18 मार्च 2007 |
साउथ अफ्रीका | इंग्लैंड | 229 | 21 अक्टूबर 2023 |
साउथ अफ्रीका | नीदरलैंड | 221 | 16 मार्च 2007 |
वनडे वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत
आईसीसी वनडे विश्व कप के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत साल 2007 में आई थी, जब टीम इंडिया ने पोर्ट ऑफ स्पेन में 19 मार्च 2007 को खेले गए मुकाबले में बरमूडा को 257 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया था।
इस मैच में भारत ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर अपनी गेंदबाज़ी से विपक्षी टीम को पूरी तरह दबोच लिया। यह जीत वनडे वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जाती है। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम का 10 सबसे बड़ी जीत का सूची इस प्रकार है
वनडे वर्ल्ड कप में भारत की रनों के अंतर से टॉप 10 सबसे बड़ी जीत
तारीख | जीत का अंतर | अपोजिट टीम | स्थान |
19 मार्च 2007 | 257 रन | बरमूडा | पोर्ट ऑफ स्पेन |
10 मार्च 2003 | 183 रन | श्री लंका | जोहानिसबर्ग |
23 फरवरी 2003 | 181 रन | नामीबिया | पीटर मेरिट्स्बर्ग |
26 मय 1999 | 157 रन | श्री लंका | टांटन |
22 फरवरी 2015 | 130 रन | साउथ अफ्रीका | मेलबर्न |
27 जून 2019 | 125 रन | वेस्ट इंडीज | मैनचेस्टर |
16 जून 2019 | 124 रन | पाकिस्तान | मैनचेस्टर |
20 जून 1983 | 118 रन | ऑस्ट्रेलिया | चेम्सफोर्ड |
19 मार्च 2015 | 109 रन | बांग्लादेश | मेलबर्न |
7 मार्च 1992 | 99 रन | जिंबॉब्वे | हैमिल्टन |
इसे भी पढ़ें: ODI WORLD CUP WINNERS LIST: वनडे क्रिकेट विश्व कप विजेताओं की सूची
खेल से संबंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अवश्य फॉलो करें