Arun Jaitley Stadium Delhi Pitch Report Hindi: ICC ODI World Cup 2023 मैच के लिए इस लेख में दिल्ली के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट की चर्चा विस्तार से की जाएगी। यह स्टेडियम भारत की राजधानी दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित है।
दिल्ली के इस स्टेडियम को पहले फिरोजशाह कोटला क्रिकेट ग्राउंड के नाम से जाना जाता था जिसे हाल ही में बदलकर भारत के पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली जी के नाम पर अरुण जेटली स्टेडियम कर दिया गया।
इस स्टेडियम की स्थापना 1882 में की गई थी। यह स्टेडियम भारत के सबसे पुराना क्रिकेट स्टेडियम में से एक है। इसका नाम शुरू में दिल्ली गेट के पास स्थित कोटला किला के नाम पर फिरोजशाह कोटला क्रिकेट ग्राउंड रखा गया था।
इस स्टेडियम के पिच रिपोर्ट (Arun Jaitley Stadium Pitch Report in Hindi) जानने से पहले इस स्टेडियम की कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों पर संक्षेप में नजर डालते हैं।
Arun Jaitley Stadium Delhi
स्टेडियम की स्थापना | 1882 ईस्वी में |
स्टेडियम का नाम | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
स्टेडियम का पुराना नाम | फिरोज शाह कोटला क्रिकेट ग्राउंड, दिल्ली |
स्टेडियम की स्थिति | बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली |
स्टेडियम की क्षमता | 42 हजार दर्शकों के बैठने की |
पहला वनडे मैच | 15 सितंबर 1982 |
पहला टेस्ट मैच | 10 नवंबर 1948 |
पहला T20I मैच | 23 मार्च 2016 |
स्टेडियम का ओनर | डीडीसीए |
अपकमिंग इवेंट | आईसीसी ODI क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 |
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली पिच रिपोर्ट इन हिंदी | Arun Jaitley Stadium Delhi Pitch Report in Hindi – CWC 2023

अरुण जेटली स्टेडियम, पिच रिपोर्ट 2023
अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली की पिच का इतिहास बल्लेबाजी के लिहाज से संतुलित पिच का रहा है। यहां पर ठीक-ठाक बल्लेबाजी देखने को मिलती है लेकिन गेंदबाजी के लिए भी यह पिच उतना ही मददगार साबित होती है। मैच के शुरुआत में तेज गेंदबाजों के द्वारा और पावर प्ले के बाद के मैच में स्पिन गेंदबाजों द्वारा बढ़िया गेंदबाजी देखने को मिलती है।
अरुण जेटली (फिरोजशाह कोटला) स्टेडियम पिच रिपोर्ट | Arun Jaitley Stadium Pitch Report in Hindi
फिरोज शाह कोटला स्टेडियम की पिच पर रनों का बरसात देखने को मिलेगा। यह पिच बल्लेबाजों को मदद करती है। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 (ICC ODI World Cup 2023) की बात करें तो यहां पर खेले गए पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के द्वारा जबरदस्त विस्फोटक बल्लेबाजी देखने को मिली थी खासकर साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के बॉलिंग लाइनअप की धज्जियां विखेर दी थी। साउथ अफ्रीका के तीन खिलाड़ियों (एडम मकरम, क्विंटन डी कॉक और रासी वैन डेर डुसेन) ने शतक लगाए थे।
जिस तरह से अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का बदला मिजाज इस विश्व कप के मैच में देखने को मिला है उससे तो यही लगता है कि यहां भी जबरदस्त रनों की बरसात होगी और पिच पूरी तरह से बल्लेबाजों के अनुकूल होगा।
इसे भी पढ़ें:
अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट बल्लेबाजी या गेंदबाजी
अरुण जेटली स्टेडियम बैटिंग पिच है या बॉलिंग | दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां पर बल्लेबाजी के लिए औसत पिच होती है। लेकिन पिछले मैच (SA vs SL) में साउथ अफ्रीका ने 428 रन बनाए थे और श्रीलंका ने भी 326 रन बनाए थे। इससे लगता है यह पिच बल्लेबाजों को मदद करेगी। |
बल्लेबाजी | बल्लेबाजी की बात की जाए तो यहां पर खेले गए वनडे इंटरनेशनल मैच में पहली पारी का औसत स्कोर 230 रनों का होता है जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 215 रनों का होता है। पिछले मैच के अनुसार यह पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है |
गेंदबाजी | वहीं इस स्टेडियम पर गेंदबाजी करना बहुत आसान होता है। इस स्टेडियम पर तेज गेंदबाज और स्पिन गेंदबाज दोनों को अच्छा खासा सफलता मिलती है। |
दिल्ली पिच रिपोर्ट इन हिंदी | Delhi Pitch Report in Hindi
दिल्ली की पिच कैसी है? | दिल्ली की पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए आदर्श होती है लेकिन ज्यादा फायदा गेंदबाजों को पहुंचती है। दिल्ली की अरुण जेटली स्टेडियम की बाउंड्री छोटी और आउटफील्ड तेज होने के कारण बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है। |
300 से ज्यादा स्कोर कितनी बार बना है? | यहां पर अभी तक खेले गए पिछले 28 वनडे मैचो में सिर्फ 4 बार 300 प्लस का स्कोर बना है। इस पिच पर 220 से 230 रनों के बीच पहली पारी का स्कोर बनता है इससे यह स्पष्ट होता है कि यहां के पिच पर गेंदबाजी बढ़िया होती है। जिससे बल्लेबाजों को खुलकर विस्फोटक पारी खेलने का मौका नहीं मिलता है। |
400 से ज्यादा स्कोर कितनी बार बना है? | दिल्ली की अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 के साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका मैच में पहली बार 400 प्लस रन बना साउथ अफ्रीका श्रीलंका के खिलाफ टोटल 428 रन 50 ओवर में बनाया |
अरुण जेटली स्टेडियम में आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के मैच
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 के मैच खेले जाएंगे इस स्टेडियम में खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मैचो का विवरण नीचे दिया गया है:-
7 अक्टूबर 2023 -साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका
11 अक्टूबर 2023 – भारत बनाम अफगानिस्तान
15 अक्टूबर 2023 -इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान
25 अक्टूबर 2023 -ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड
6 नवंबर 2023 – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मैच की जानकारी
मैच | बांग्लादेश बनाम श्रीलंका |
वेन्यू | Arun Jaitley Stadium, Delhi |
डेट | 6 नवंबर 2023, 2PM |
टेलीकास्ट | Star Sport Channel |
स्ट्रीमिंग | Disney + Hot star |
Arun Jaitley Stadium Records
अरुण जेटली स्टेडियम वन डे रिकॉर्ड
टोटल मैच खेला गया | 28 मैच |
पहली पारी का औसत स्कोर | 223 रन |
दूसरी पारी का औसत स्कोर | 203 रन |
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता | 13 मैच |
पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीता | 14 मैच |
एक पारी में सबसे कम रन | 99/10 साउथ अफ्रीका भारत के खिलाफ |
एक पारी में सबसे ज्यादा रन | 330/8 वेस्ट इंडीज नीदरलैंड के खिलाफ |
Arun Jaitley Stadium T20I Records
- स्टेडियम में खेला गया टोटल मैच: 13 मैच
- पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता: 4 मैच
- पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीता: 9 मैच
- पहली पारी में बनाया गया सबसे ज्यादा रन: 212/3, साउथ अफ्रीका भारत के खिलाफ
- दूसरी पारी में बनाया गया सबसे ज्यादा रन: 120/10, श्रीलंका-साउथ अफ्रीका के खिलाफ
- पहली पारी का औसत रन: 139 रन
- दूसरी पारी का औसत रन: 133 रन
FAQs
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट क्या है?
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच (Delhi Arun Jaitley Stadium Pitch Report) बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी के लिए भी उतनी ही अनुकूल होती है। इस पिच पर वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में पहली पारी में 220 से ₹230 रन बनता है। स्टेडियम का बाउंड्री छोटा होने के कारण रन भी बनते हैं और इस पिच से तेज गेंदबाज और स्पिनर्स दोनों को मदद मिलती है।
दिल्ली बल्लेबाजी की पिच है या गेंदबाजी की पिच?
दिल्ली की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल तो होता ही है लेकिन गेंदबाजी के लिए भी अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली की पिच उतना ही मददगार होती है जितना बल्लेबाजी के लिए होती है।
फिरोज शाह कोटला मैदान कहां स्थित है?
फिरोजा कोटला मैदान जिसे अब अरुण जेटली स्टेडियम कहा जाता है दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित है।
क्या दिल्ली की पिच स्पिन के लिए अच्छी है?
जी हां दिल्ली की पिच स्पिन गेंदबाजी के लिए बहुत बेहतर मानी जाती है। टेस्ट मैच में तो स्पिन गेंदबाजी यहां पर बल्लेबाजों के लिए कहर बन जाती है।
अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे ज्यादा स्कोर कितना है?
Arun Jaitley Stadium Pitch Report 2023 के अनुसार अरुण जेटली स्टेडियम में वनडे मैच में सबसे ज्यादा स्कोर 330/8 है जो वेस्टइंडीज ने नीदरलैंड के खिलाफ बनाया था जबकि T20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा स्कोर 212 रन है जो साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बनाया था।
फिरोज शाह कोटला स्टेडियम कहां है?
फिरोजशाह कोटला स्टेडियम भारत की राजधानी दिल्ली के दिल्ली गेट के पास बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित है।
अरुण जेटली स्टेडियम की बाउंड्री कितने मीटर की है?
अरुण जेटली स्टेडियम की बाउंड्री 60 से 65 मीटर की है।
फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम क्या है?
फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम “अरुण जेटली स्टेडियम” है।
Conclusion
इस पोस्ट में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Arun Jaitley Stadium Delhi Pitch Report in Hindi) की जानकारी दी गई है और इस स्टेडियम के वनडे मैच के रिकार्ड्स, T20मैच के रिकार्ड्स, इस स्टेडियम के आगामी इवेंट इत्यादि की भी जानकारी दी गई है आशा करते हैं आप लोगों को पोस्ट अच्छा लगा होगा अपना महत्वपूर्ण सुझाव देने के लिए कमेंट बॉक्स में मैसेज कर सकते हैं धन्यवाद
खेल से संबंधित सभी खबरों (Cricket News, Latest Cricket Updates, Football news, IPL news, Sports news in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें गूगलन्यूज़ (Google News), Facebook, Twitter और Instagram पर फॉलो करें।