Homeक्रिकेटMost Runs in Asia Cup in Hindi: एशिया कप में सबसे ज्यादा...

Most Runs in Asia Cup in Hindi: एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची।

Published on

Most Runs in Asia Cup in Hindi: एशिया कप वनडे क्रिकेट की एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है जो एशियाई क्रिकेट देशों के बीच होती है। यह प्रतियोगिता 6 एशियाई देशों के बीच मुकाबला करने का मौका प्रदान करती है और क्रिकेट प्रेमियों के बीच बहुत उत्साह और रूचि पैदा करती है। इस लेख में हम लोग Asia Cup में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हैं खिलाड़ियों (Most Runs in Asia Cup History All Format) के बारे में जानेंगे।

Contents

एशिया कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (Most Runs in Asia Cup in Hindi)

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची (Most Runs in Asia Cup ODI)

एशिया कप के इतिहास में कई शानदार खिलाड़ी रन बनाने में सफल रहे हैं। सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी की सूची में श्रीलंका के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या, कुमार संगकारा, शोएब मलिक भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान में कप्तान रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। ये खिलाड़ी अपनी अद्वितीय खेल प्रतिभा के साथ एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं।

क्या आप जानते हैं कि श्रीलंका के विस्फोटक खिलाड़ी सनत जयसूर्या, जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, वह 25 मैचों में 1220 रनों के साथ इस सूची में सबसे ऊपर है वर्तमान के खिलाड़ियों में, रोहित शर्मा शीर्ष पर हैं जिन्होंने अब तक 745 रन बनाए हैं, बांगलादेश के मुशफिकुर रहीम दूसरे स्थान पर हैं जिनके पास 699 रन हैं।

इसे भी पढ़ें

FIFA WOMEN’S WORLD CUP WINNERS LIST IN HINDI: महिला फुटबॉल विश्व कप विजेताओं की लिस्ट

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची (Most Runs in Asia Cup ODI)

खिलाड़ी (Most runs in Asia cup)टीममैचरन
सनत जयसूर्याश्रीलंका251220
कुमार संगकाराश्रीलंका241075
सचिन तेंदुलकरभारत23971
शोएब मलिकपाकिस्तान17786
रोहित शर्माभारत22745
अर्जुन राणातुंगाश्रीलंका19741
मुस्तफिजुर रहमानबांग्लादेश21699
महिला जयवर्धनेश्रीलंका28674
एमएस धोनीभारत19648
Top 10 most runs in Asia cup history all format

श्रीलंका के सनत जयसूर्या

श्रीलंका के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने (Most Runs in Asia Cup) वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 25 मैचों में 53.4 के औसत और 102.52 के स्ट्राइक रेट से कुल 1220 रन बनाए हैं। सनत जयसूर्या एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं उन्होंने इस टूर्नामेंट में छह शतक और तीन और शतक लगाए हैं। सनत जयसूर्या का एशिया कप में हाईएस्ट स्कोर बांग्लादेश के खिलाफ 2008 में बनाए गए 130 रन है।

श्रीलंका के कुमार संगकारा

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर कुमार संगकारा एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं उन्होंने 24 मैचों में 48.86 के औसत और 84.51 के स्ट्राइक रेट से कुल 1075 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने 4 शतक और 8 अर्थ शतक भी लगाए हैं। एशिया कप में कुमार संगकारा का हाईएस्ट स्कोर 121 रन है जो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2008 में बनाए थे।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर, क्रिकेट के दिग्गज और भारतीय क्रिकेट के रत्न, भी एशिया कप में अपनी शानदार प्रदर्शन के साथ प्रमुख बल्लेबाजों के सूची में तीसरे स्थान में शामिल हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 23 मैचों में 51.10 की औसत और 85.47 के स्ट्राइक रेट से कुल 971 रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने एशिया कप में 2 शतक और 7 अर्धशतक भी बनाए हैं। एशिया कप में सचिन तेंदुलकर का हाईएस्ट स्कोर 114 रन है जो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2012 में बनाए थे।

इसे भी पढ़ें

ASIA CUP CRICKET WINNERS: एशिया कप विजेता टीम लिस्ट

पाकिस्तान के दिग्गज शोएब मलिक

पाकिस्तान के क्रिकेट में एक बड़े नाम शोएब मलिक ने भी एशिया कप में अपने खास प्रदर्शन के साथ धाकड़ प्रतिबद्धता दिखाई है। वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है, उन्होंने 17 मैचों में 786 रन बनाए और अपनी टीम के साथ चमक बढ़ाई है। उनका औसत 65.50 और स्ट्राइक रेट 90.65 की है उन्होंने एशिया कप में तीन शतक और तीन अर्धशतक बनाए हैं। शोएब मलिक का हाईएस्ट स्कोर एशिया कप में 143 रन है जो उन्होंने भारत के खिलाफ 2004 में बनाए थे।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने (Most Runs in Asia Cup) वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं और वर्तमान खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर। उन्होंने एशिया कप में अब तक 22 मैच खेलकर 745 रन बनाए हैं, उनका औसत 46.56 और स्ट्राइक रेट 84.94 का है उन्होंने एशिया कप में एक शतक और सात अर्धशतक बनाए हैं। एशिया कप में रोहित शर्मा का हाईएस्ट स्कोर 111 रन नॉट आउट है जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2018 में बनाए थे।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज अर्जुन राणातुंगा ने एशिया कप में कुल 19 मैच खेलकर 741 रन बनाए है, जिसमें उनका औसत 57 और स्ट्राइक रेट 82.79 था, उन्होंने एशिया कप में एक शतक और छह और शतक भी बनाए है। अर्जुन राणातुंगा का एशिया कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1997 में भारत के खिलाफ खेले गए 121 रनों की पारी है। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले लिस्ट में छठे स्थान पर है।

बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान

बांग्लादेश के बेहतरीन खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं, उन्होंने एशिया कप में 21 मैच खेलकर 699 रन बनाए हैं, इसमें उनका औसत 36.75 और स्ट्राइक रेट 84.52 का है। उन्होंने एशिया कप में 2 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। एशिया कप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 में श्रीलंका के खिलाफ 144 रनों की पारी है।

श्रीलंका के बल्लेबाज महिला जयवर्धने

महिला जयवर्धने का नाम Most Runs in Asia Cup के लिस्ट में आठवें स्थान पर आता है, उन्होंने एशिया कप में 28 मैच खेलकर 674 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 29.30 और स्ट्राइक रेट 87.64 का रहा है। जयवर्धने ने एशिया कप में सात अर्धशतक भी बनाए हैं, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारत के खिलाफ 2012 में 78 रनों की है।

भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में एम एस धोनी नौवें स्थान पर हैं। उन्होंने एशिया कप के 19 मैचों में 648 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 87.68 और 59.80 का था। उन्होंने एशिया कप में 1 शतक और 3 अर्धशतक बनाए हैं। धोनी का एशिया कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2008 में हांगकांग के खिलाफ 109 रनों की पारी का है।

खेल से सम्बंधित खबरों (IPL Score, Player News, Latest Cricket News, Cricket News Hindi, IPL News in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News), FacebookInstagram और Twitter पर फॉलो करें।

एशिया कप T20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची

खिलाड़ी (Most Runs in Asia cup T20)मैचरन
विराट कोहली10429
मोहम्मद रिजवान6281
रोहित शर्मा9271
बाबर हयात5235
Most Runs in Asia cup T20

FAQs

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन है?

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी श्रीलंका के बल्लेबाज सनत जयसूर्या है, जयसूर्या एशिया कप के 25 मैच में 1220 रन बनाए हैं।

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी कौन है?

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं उन्होंने 23 मैच खेलकर कुल 971 रन बनाए हैं।

वर्तमान में एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन है?

वर्तमान में एशिया कप खेलने वाले खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने बाला भारतीय कप्तान रोहित शर्मा है उन्होंने 22 मैचों में 445 रन बनाए हैं।

एशिया कप T20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन है?

एशिया कप T20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं उन्होंने 10 मैचों में 429 रन बनाए हैं।

Conclusion

एशिया कप एक महत्वपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता है जो एशियाई देशों के बीच होती है। इस प्रतियोगिता में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस लेख में हमने Most Runs in Asia Cup in Hindi: एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची की जानकारी साझा किया है। आप अपना सुझाव कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Latest articles

Grand Prairie Stadium Pitch Report Hindi: जानिए ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम पिच का मिजाज

Grand Prairie Stadium Pitch Report Hindi: देखिए दोस्तों, ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, यूनाइटेड स्टेस ऑफ़...

More like this

Grand Prairie Stadium Pitch Report Hindi: जानिए ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम पिच का मिजाज

Grand Prairie Stadium Pitch Report Hindi: देखिए दोस्तों, ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, यूनाइटेड स्टेस ऑफ़...