क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) है, जिसे हर चार साल में ICC (International Cricket Council) आयोजित करता है। 1975 से शुरू होकर अब तक कुल 13 वर्ल्ड कप खेले जा चुके हैं। इस दौरान कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और विश्व चैंपियन बनीं। भारत ने भी दो बार (1983 और 2011) यह खिताब जीता है।
इस आर्टिकल में हम आपको ODI World Cup Winners List की जानकारी देंगे, साथ ही हर वर्ल्ड कप का छोटा-सा इतिहास, रोचक फैक्ट्स और 2027 वर्ल्ड कप की जानकारी भी साझा करेंगे।
वनडे क्रिकेट विश्व कप विजेताओं की सूची (1975-2025)
- 1975 – वेस्टइंडीज
- 1979 – वेस्टइंडीज
- 1983 – भारत
- 1987 – आस्ट्रेलिया
- 1992 – पाकिस्तान
- 1996 – श्रीलंका
- 1999 – आस्ट्रेलिया
- 2003 – आस्ट्रेलिया
- 2007 – आस्ट्रेलिया
- 2011 – भारत
- 2015 – आस्ट्रेलिया
- 2019 – इंग्लैंड
- 2023 – ऑस्ट्रेलिया
- 2027 – TBC
ODI वर्ल्ड कप विजेता, उपविजेता, स्थान और मैन ऑफ द मैच की सूची (1975-2025)
वर्ष | विजेता | उपविजेता | स्थान | मैन ऑफ द मैच |
---|---|---|---|---|
1975 | वेस्टइंडीज | ऑस्ट्रेलिया | लॉर्ड्स, इंग्लैंड | क्लाइव लॉयड |
1979 | वेस्टइंडीज | इंग्लैंड | लॉर्ड्स, इंग्लैंड | विवियन रिचर्ड्स |
1983 | भारत | वेस्टइंडीज | लॉर्ड्स, इंग्लैंड | मोहिंदर अमरनाथ |
1987 | ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड | कोलकाता, भारत | डेविड बून |
1992 | पाकिस्तान | इंग्लैंड | मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया | वसीम अकरम |
1996 | श्रीलंका | ऑस्ट्रेलिया | लाहौर, पाकिस्तान | अर्जुन रणतुंगा |
1999 | ऑस्ट्रेलिया | पाकिस्तान | लॉर्ड्स, इंग्लैंड | शेन वार्न |
2003 | ऑस्ट्रेलिया | भारत | जोहान्सबर्ग, साउथ अफ्रीका | रिकी पोंटिंग |
2007 | ऑस्ट्रेलिया | श्रीलंका | ब्रिजटाउन, वेस्टइंडीज | एडम गिलक्रिस्ट |
2011 | भारत | श्रीलंका | मुंबई, भारत | गौतम गंभीर (सहयोगी) |
2015 | ऑस्ट्रेलिया | न्यूजीलैंड | मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया | जेम्स फॉकनर |
2019 | इंग्लैंड | न्यूजीलैंड | लॉर्ड्स, इंग्लैंड | बेन स्टोक्स |
2023 | ऑस्ट्रेलिया | भारत | अहमदाबाद, भारत | ट्रैविस हेड |
2027 | – | – | – | – |
1975 से 2025 तक हर वर्ल्ड कप (50 over) का संक्षिप्त इतिहास

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी मैचों का आयोजन आईसीसी (ICC) के द्वारा किया जाता है। वनडे वर्ल्ड कप का भी आयोजन आईसीसी ही करती है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत सन 1975 में हुआ था। इसके बाद से हर एक 4 सालों के बाद इसका आयोजन क्रिकेट खेलने वाले अलग-अलग देशों में किया जाता है। पहले विश्वकप की मेजबानी इंग्लैंड में की थी। Cricket World Cup Winners List 50 overs के मैचों का नीचे विस्तार से उल्लेख किया गया है –
पहला वनडे विश्व कप 1975 – इंग्लैंड
पहले ICC ODI विश्व कप का आयोजन 1975 में इंग्लैंड में किया गया था और इस पहले विश्व कप की जीत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने हासिल की थी। इस प्रतियोगिता में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता था। वेस्टइंडीज ने 60 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाया था इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 274 पर ऑल आउट हो गई और वेस्टइंडीज ने 17 रनों से ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया और पहला विश्व कप जीत लिया।
दूसरा वनडे विश्व कप 1979 – इंग्लैंड
दूसरे ICC ODI विश्व कप का आयोजन 1979 में भी इंग्लैंड में हुआ था और इस बार भी विजेता टीम वेस्ट इंडीज रही। वेस्ट इंडीज ने 9 रनों से इंग्लैंड को हराकर अपनी दूसरी वनडे विश्व कप जीती। फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज 60 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 194 रनों पर ऑल आउट हो गई।
तीसरा वनडे विश्वकप 1983 – इंग्लैंड
तीसरे वनडे विश्व कप का आयोजन 1983 में फिर से इंग्लैंड में हुआ और इस बार भारत ने वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस विश्व कप में भारत ने वेस्ट इंडीज को 43 रनों से हराया और क्रिकेट के इतिहास में एक महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 पर ऑल आउट हो गई थी इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 140 रन ही बना पाई।

इसे भी पढ़ें:
HOCKEY ASIAN CHAMPIONS TROPHY WINNER LIST 2023: एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी विजेता सूची
चौथा वनडे विश्वकप 1987 – भारत-पाकिस्तान
चौथे वनडे विश्व कप का आयोजन 1987 में भारत और पाकिस्तान में सम्मिलित रूप से हुआ था। इस प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली वनडे विश्व कप जीती थी जब वह इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर खिताब हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया 253/5 (50 ओवर) जबकि इंग्लैंड 246/8 (50 ओवर) रन ही बना पाई।
पांचवा वनडे विश्व कप 1992 – ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड
पांचवे वनडे विश्व कप का आयोजन 1992 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुआ था और इस बार पाकिस्तान ने इस खिताब को हासिल किया। पाकिस्तान 22 रनों से इंग्लैंड को हराया। पाकिस्तान ने 249/6 (50 ओवर) रन बनाया जबकि इंग्लैंड 227/10 (49.2 ओवर)।
छठा वनडे विश्वकप 1996 – पाकिस्तान- इंडिया- श्रीलंका
छठे ICC ODI विश्व कप का आयोजन 1996 में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका में सम्मिलित रूप से हुआ था। छठा वनडे विश्व कप श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर जीता था। श्रीलंका का स्कोर 245/3 (46.2 ओवर) था जबकि ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 241/7 (50 ओवर)।
सातवां वनडे विश्वकप 1999 – इंग्लैंड- वेल्स
सातवे वनडे विश्व कप का आयोजन 1999 में इंग्लैंड और वेल्स में हुआ था और इस बार ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी वनडे विश्व कप पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर जीती। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर था 133/2 (20.1 ओवर) और पाकिस्तान का स्कोर 132 ऑल आउट (39 ओवर)।
आठवां वनडे विश्वकप 2003 – साउथ अफ्रीका
आठवे वनडे विश्व कप का आयोजन 2003 में साउथ अफ्रीका ने किया गया था और इस बार भी ऑस्ट्रेलिया ने यह खिताब भारत को 125 रन से हराकर अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर था 359/2 (50 ओवर) जबकि भारत का स्कोर 234 ऑल आउट (39.2 ओवर)।
नौवां वनडे विश्वकप 2007 – वेस्टइंडीज
नौवे वनडे विश्व कप का आयोजन 2007 में वेस्ट इंडीज में हुआ और इस बार भी ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 53 रनों से हराकर चौथी बार वनडे विश्व कप जीता। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर था 281/4 (38 ओवर) जबकि श्रीलंका का स्कोर 215/8 (36 ओवर)।
10वां वनडे विश्वकप 2011 – भारत- श्रीलंका- बांग्लादेश
दसवे वनडे विश्व कप का आयोजन 2011 में भारत, बांगलादेश, और श्रीलंका में सम्मिलित रूप से किया गया था और इस बार भारतीय क्रिकेट टीम ने यह खिताब अपने नाम किया। भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। भारत का स्कोर 277/4 (48.2 ओवर) और श्रीलंका का स्कोर 274/6 (50 ओवर) था।
11वां वनडे विश्व कप 2015 – ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड
ग्यारहवे वनडे विश्व कप का आयोजन 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में किया गया था और इस बार ऑस्ट्रेलिया ने अपना पांचवा वनडे विश्व कप खिताब जीता। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर या खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर था 186/3 (33.1 ओवर) जबकि इंग्लैंड का स्कोर 183 ऑल आउट (45 ओवर)
12वां वनडे विश्व कप 2019 – इंग्लैंड- वेल्स
बारहवे वनडे विश्व कप का आयोजन 2019 में इंग्लैंड और वेल्स में किया गया था और इस बार विजेता टीम इंग्लैंड रही। यह थी पहली बार जब इंग्लैंड ने वनडे विश्व कप जीता। यह मुकाबला टाई हुआ था, सुपर ओवर भी टाई रहा, लेकिन इंग्लैंड ने अधिक बाउंड्री के आधार पर ट्रॉफी जीती। इंग्लैंड का स्कोर था 241 ऑल आउट (50 ओवर) और 15/0 (सुपर ओवर)
24 चौके, 2 छक्के, जबकि न्यूजीलैंड का स्कोर 241/8 (50 ओवर) और 15/1 (सुपर ओवर) 14 चौके 3 छक्के।
13वां वनडे विश्व कप 2023 – भारत
तेरहवे वनडे विश्व कप का आयोजन भारत में किया गया। ICC Cricket World Cup 2023 का आयोजन 5 अक्टूबर 2023 से 19 नवंबर 2023 के बीच भारत में हुआ। फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया
कौन सा देश कितनी बार वर्ल्ड कप जीता है?
अब तक के वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया रही है, जिसने 6 बार खिताब अपने नाम किया है। भारत और वेस्टइंडीज ने 2-2 बार खिताब जीता है, जबकि पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड ने एक-एक बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की है। नीचे दी गई तालिका से आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि किस देश ने कितनी बार वर्ल्ड कप जीता है।
टीम | वर्ल्ड कप जीता | वर्ष |
ऑस्ट्रेलिया | 6 | 1987, 1999, 2003, 2007, 2015, 2023 |
वेस्टइंडीज | 2 | 1975, 1979 |
भारत | 2 | 1983, 2011 |
पाकिस्तान | 1 | 1992 |
श्रीलंका | 1 | 1996 |
इंग्लैंड | 1 | 2019 |
2023 वर्ल्ड कप- ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक छठी जीत
2023 का वर्ल्ड कप भारत में आयोजित हुआ। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ट्रैविस हेड की 137 रनों की पारी ने भारत से जीत छीन ली और ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड छठी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की।
2027 ODI World Cup की जानकारी
- मेज़बान देश: दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया
- फॉर्मेट: 14 टीमें, ग्रुप + सुपर 6 स्टेज
- उम्मीदें: भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमें फिर से खिताब की दावेदार होंगी।
इसे भी पढ़ें:
ASIA CUP CRICKET WINNERS: एशिया कप विजेता टीम लिस्ट
क्रिकेट वर्ल्ड कप के मेज़बान देश 2027 तक
क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन हर चार साल में होता है और अब तक इसके कई मेज़बान देश रह चुके हैं। 1975 में पहला वर्ल्ड कप इंग्लैंड में हुआ था, और शुरुआती तीन संस्करण (1975, 1979, 1983) इंग्लैंड ने होस्ट किए। 1987 में पहली बार यह टूर्नामेंट भारत और पाकिस्तान में आयोजित हुआ। इसके बाद से यह कई बार एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हो चुका है।
वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप मेज़बान देश (1975-2027)
वर्ष | मेज़बान देश |
1975 | इंग्लैंड |
1979 | इंग्लैंड |
1983 | इंग्लैंड |
1987 | भारत और पाकिस्तान |
1992 | ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड |
1996 | पाकिस्तान, श्रीलंका और भारत |
1999 | इंग्लैंड |
2003 | दक्षिण अफ्रीका |
2007 | वेस्ट इंडीज |
2011 | भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश |
2015 | ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड |
2019 | इंग्लैंड और वेल्स |
2023 | भारत |
2027 | दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया |
रोचक फैक्ट्स (Interesting Facts About ODI World Cup)
- ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा 6 बार चैंपियन बनी है।
- सचिन तेंदुलकर के नाम वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन (2278 रन) हैं।
- ग्लेन मैक्ग्रा के नाम सबसे ज्यादा विकेट (71 विकेट) हैं।
- भारत एकमात्र टीम है जिसने होम ग्राउंड पर वर्ल्ड कप जीता (2011)।
खेल से सम्बंधित खबरों (IPL Score, Player News, Latest Cricket News, Cricket News Hindi, IPL News in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News), Facebook, Instagram और Twitter पर फॉलो करें।
FAQs– ODI World Cup Winners List Hindi
भारत ने कितनी बार वनडे वर्ल्ड कप जीता है?
भारत में अभी तक 2 बार वनडे विश्व कप जीता है पहला विश्वकप 1983 में कपिल देव की कप्तानी में जीता था जबकि दूसरा विश्वकप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 में जीता था।
क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत कब हुई थी?
क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत 1975 में हुई थी
पहला विश्व कप किस देश में खेला गया था?
पहला विश्व कप इंग्लैंड में खेला गया था।
पहला क्रिकेट विश्व कप किस देश ने जीता था?
पहला क्रिकेट विश्व कप 1975 में वेस्टइंडीज ने जीता था।
2027 का वनडे विश्व कप किस देश में होगा?
2027 का वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा।
सबसे ज्यादा वनडे विश्व कप जीतने वाला देश कौन है?
सबसे ज्यादा वनडे विश्व कप जीतने वाला देश ऑस्ट्रेलिया है ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 6 बार खिताब जीत चुके हैं।
2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप कहां होगा?
2023 का क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में 5 अक्टूबर 2023 से होगा।
50 ओवर का अगला वर्ल्ड कप कब और कहां होगा?
50 ओवर का वर्ल्ड कप अगला वर्ल्ड कप 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा।
ऑस्ट्रेलिया ने कितनी बार वर्ल्ड कप जीता है?
ऑस्ट्रेलिया ने अब तक छह बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुका है।
CONCLUSION
ODI World Cup क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी है, जिसने दुनिया को कई यादगार पल दिए हैं। भारत ने भी दो बार इतिहास रचा और करोड़ों फैंस को गर्व कराया। अब नज़रें 2027 वर्ल्ड कप पर टिकी हैं, जहां हर कोई अपनी टीम को चैंपियन बनते देखना चाहता है।