R Premadasa Stadium Colombo Pitch Report In Hindi: आर प्रेमदासा स्टेडियम पिच रिपोर्ट हिंदी में इस लेख में विस्तार से बताया गया है। इसके साथ ही कोलंबो का मौसम रिपोर्ट और आर प्रेमदासा स्टेडियम का पिच बल्लेबाजी या गेंदबाजी के अनुकूल है यह भी बताया गया है, यह सब जानने के लिए पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़ें।
R. Premadasa Stadium, श्रीलंका का एक प्रमुख क्रिकेट स्टेडियम है, जो श्रीलंका के एग्जीक्यूटिव राजधानी कोलोंबो शहर में स्थित है। इसका नाम श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री आर. प्रेमदासा के नाम पर रखा गया है। यह स्टेडियम कोलोंबो के समुद्र तट पर स्थित है और इसकी सुंदर प्राकृतिक दृश्य स्थिति इसे क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक लोकप्रिय स्थल बनाती है।
आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो की जानकारी
आर प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की स्थापना 1986 में हुई थी। शुरुआत में इसे खेतारामा क्रिकेट स्टेडियम कहा जाता था क्योंकि यह कोलंबो के खेताराम नाम के जगह पर स्थित है लेकिन बाद में इस स्टेडियम का नाम बदलकर श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति राणासिंघे प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम कर दिया गया।
कोलंबो क्रिकेट स्टेडियम की स्थापना | सन 1986 में |
दर्शकों की बैठने की क्षमता | 35,000 |
स्टेडियम का पुराना नाम | खेतारामा स्टेडियम (जून 1994 तक) |
स्टेडियम का नया नाम | आर प्रेमदासा स्टेडियम |
कोलंबो स्टेडियम कहां है? | कोलंबो, श्रीलंका |
कोलंबो स्टेडियम होम टीम | श्रीलंका क्रिकेट टीम |
आर प्रेमदासा स्टेडियम पिच रिपोर्ट हिंदी (R Premadasa Stadium Colombo Pitch Report in Hindi)

इसे भी पढ़ें: WORLD CUP 2023 INDIA SQUAD HINDI: टीम इंडिया वर्ल्ड कप स्क्वाड 2023, जानिए कौन इन कौन आउट
R. Premadasa Stadium pitch Report in Hindi: आर प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच हमेशा से गेंदबाजों खासकर स्पिन गेंदबाजों को को फेवर करता है यहां पर बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजी बहुत ही कारगर साबित होती है और बल्लेबाजों को स्पिन के खिलाफ शॉट खेलने में बहुत दिक्कत होती है। कोलंबो की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए वरदान से कम नहीं है।
R premadasa Stadium Pitch Report batting or bowling Hindi

आर प्रेमदासा स्टेडियम पिच बल्लेबाजी या गेंदबाजी के अनुकूल है, चलिए जानते हैं। आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजी करना खासकर बाद के ओवरों में थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि यहां की पिच जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है पिच स्लो हो जाता है। गेंद में गति नहीं रहती है जिससे वह रुक कर बल्ले तक पहुंचती है जिस पर शॉर्ट लगाने में दिक्कत होती है। एक तरह से देखा जाए तो यह पिच ऐतिहासिक रूप से गेंदबाजों को विशेषकर स्पिन गेंदबाजों को मदद करता है।
R Premadasa Stadium Colombo Pitch Report Today in Hindi

R Premadasa Stadium pitch report: इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 250 रन के आसपास है। यहां पर तेज गेंदबाजों को निशाना बनाया जाता है और बल्लेबाज पावर प्ले का भरपूर फायदा उठाते हैं जिससे कि एक बढ़िया टारगेट सेट कर सके क्योंकि स्पिन गेंदबाजों को खेलने में बल्लेबाजों को थोड़ा संघर्ष का सामना करना पड़ता है। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है।
कोलंबो क्रिकेट स्टेडियम के मौसम की जानकारी
आर प्रेमदासा स्टेडियम जिसे कोलंबो क्रिकेट स्टेडियम भी कहा जाता है, इसका भोगौलिक स्थिति समुद्र के किनारे होने के कारण मैदान पर कभी भी बारिश आ जाती है। जिससे पिच गीली होने के कारण बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता गेंद बल्ले पर पूरी तरह से नहीं आती और शॉट सिलेक्शन करना बल्लेबाजों के लिए कठिन हो जाता है।
यहां का मौसम की बात करें तो मैदान पर तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। यहां पर हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से चलता है और आद्रता 91 परसेंट रहती हैं।
इसे भी पढ़ें: ODI WORLD CUP WINNERS LIST: वनडे क्रिकेट विश्व कप विजेताओं की सूची
एशिया कप 2023 के सुपर 4 का मैच
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश | 9 सितंबर, 3 बजे से |
भारत बनाम पाकिस्तान | 10 सितंबर, 3 बजे से |
भारत बनाम श्रीलंका | 12 सितंबर, 3 बजे से |
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका | 14 सितंबर, 3 बजे से |
भारत बनाम बांग्लादेश | 16 सितंबर, 3 बजे से |
फाइनल | 17 सितंबर, 3 बजे से |
R Premadasa Stadium Colombo ODI Records in Hindi
कुल मैच खेला गया : 155
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीता गया : 84 मैच
पहले गेंदबाजी करते हुए जीता गया : 61 मैच
पहली पारी का औसत स्कोर : 232 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर : 191 रन
सबसे ज्यादा किसी टीम द्वारा स्कोर :375/5 (50 ओवर) भारत ने श्रीलंका के खिलाफ
सबसे कम स्कोर किसी टीम द्वारा 78/10 (33.1 ओवर) श्रीलंका वूमेन इंग्लैंड वूमेन के खिलाफ
खेल से संबंधित सभी खबरों (Cricket News, Latest Cricket Updates, Football news, IPL news, Sports news in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज़ (Google News), Facebook, Twitter और Instagram पर फॉलो करें।