Homeबायोग्राफीYashasvi Jaiswal Biography in Hindi: यशस्वी जायसवाल की बायोग्राफी और संघर्ष की...

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi: यशस्वी जायसवाल की बायोग्राफी और संघर्ष की कहानी

Published on

यशस्वी जायसवाल कौन है, यशस्वी जायसवाल की जीवनी (जीवन परिचय, बायोग्राफी, यशस्वी जायसवाल की कहानी, यशस्वी जायसवाल का उम्र, कद, परिवार, आईपीएल, नेट वर्थ और विकी )| Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi (Age, Height, Family, Career, IPL, Net worth and Wiki)

जानिए यशस्वी जायसवाल की कहानी! कैसे उन्होंने कमाल किया और सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचे? आज के इस लेख में हम लोग बहुत ही अद्भुत टैलेंटेड युवा भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल की जीवनी, जीवन परिचय, परिवार, उम्र, क्रिकेट करियर, आईपीएल करियर, रिकॉर्ड्स और कुल संपत्ति आदि उनसे संबंधित सभी जानकारी के बारे में विस्तार से जानेंगे। Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi यहां पढ़ें।

Contents

यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय (Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi)

यशस्वी जायसवाल का जन्म 28 दिसंबर, 2001 को उत्तर प्रदेश के भदोही के सुरियावां गांव में हुआ। उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। उनके पिता भूपेंद्र जायसवाल भदोही में एक हार्डवेयर का दुकान चलाते हैं। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट मैं गहरी रुचि थी। जायसवाल 10 साल की उम्र में क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए मुंबई चले गए और वहां उनको बहुत कठिन संघर्ष करना पड़ा, जिसका परिणाम सफलता के रूप में उन्हें आज मिल रहा है।

यशस्वी जायसवाल कौन है?

यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए और घरेलू क्रिकेट में मुंबई के तरफ से खेलते हैं। वह आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज के तौर पर बहुत ही उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं। जायसवाल एक ऐसा नाम है जिसने अपनी खुद की पहचान बनाई है। उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत से सभी को चौंका दिया है। क्रिकेट के दुनिया के सभी खिलाड़ी उनके टैलेंट से बहुत प्रभावित हैं और उन्हें भविष्य के भारतीय क्रिकेट टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में देखते हैं।

यशस्वी जायसवाल की कहानी [Yashasvi Jaiswal Story in Hindi]

यशस्वी का संघर्ष – डेयरी में रहना और काम करना

Yashasvi Jaiswal Story : मुंबई आने के बाद यशस्वी को रहने की समस्या हुई उनके पास रहने की कोई जगह नहीं थी। काफी दिनों तक भटकने के बाद एक डेयरी पर काम के साथ रहने की जगह भी मिल गई। यहां पर कुछ महीनों बाद ही उनका सामान उठाकर फेंक दिया गया। खुद यशस्वी ने इस बारे में एक इंटरव्यू में बताया कि “मैं कल्बादेवी डेयरी में काम करता था। पूरा दिन क्रिकेट खेलने के बाद मैं थक जाता था और थोड़ी देर के लिए सो जाता था। एक दिन उन्होंने मुझे ये कहकर वहां से निकाल दिया कि मैं सिर्फ सोता हूं और काम मैं उनकी कोई मदद नहीं करता”।

यशस्वी का संघर्ष – टेंट में रहना और रसोई का काम

कलवा देवी डेयरी से निकाले जाने के बाद फिर उनको रहने की समस्या हो गई। क्रिकेट का जुनून उनको इस कदर था की वह अपनी समस्या घर वाले को भी नहीं बता सकते थे क्योंकि उनको डर था की यह सब सुनने के बाद घरवाले उन्हें वापस बुला लेंगे और उनका क्रिकेटर बनने का सपना सपना ही रह जाएगा।

बहुत दिनों तक भटकने के बाद उनको रहने के लिए टेंट का ठिकाना मिल गया। बहुत साल तक यशस्वी मुंबई के आजाद मैदान ग्राउंड के मुस्लिम यूनाइटेड क्लब टेंट में ही रहे। यहां पर वह रात को खाना बनाने का काम करते थे और दिन को क्रिकेट का अभ्यास करते थे। पिताजी भी कई बार पैसे भेजते लेकिन वो मुंबई में रहने के लिए काफी नहीं होते थे। (I)

यशस्वी का संघर्ष – गोलगप्पा बेचना

Yashasvi Jaiswal का संघर्ष इतना कठिन था कि रामलीला के समय आजाद मैदान पर Yashasvi jaiswal pani puri भी बेचते थे। यशस्वी ने एक इंटरव्यू में बताया था की रामलीला के समय उनकी अच्छी कमाई हो जाती थी लेकिन उनको यह डर लगा रहता था की कोई खिलाड़ी वहां ना जाए और उन्हें पानी पूरी बेचते हुए देख ले। लेकिन कई खिलाड़ी रामलीला के समय घूमते हुए वहां आ जाते थे। उन्हें गोलगप्पा बेचने के दौरान साथी खिलाड़ियों को मेला घूमते हुए देख कर बहुत शर्म आती थी। कई खिलाड़ी जानबूझकर उनसे पानी पुरी खरीदते हुए उनका मजाक बनाते थे।

यशस्वी का संघर्ष कोच ज्‍वाला सिंह से मुलाकात

कहते हैं ना सब्र का फल मीठा होता है, आखिरकार यशस्वी के दिन भी बदले और उनकी मुलाकात कोच ज्‍वाला सिंह से हुई। ज्वाला सिंह ने यशस्वी को कोच किया, जिसके बाद स्‍थानीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बेहतर होने लगा। मुंबई की तरफ से अंडर19 खेलते हुए उनकी मुलाकात महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से भी हुई। तेंदुलकर ने अपने ऑटोग्राफ बाला बल्ला उनको गिफ्ट किया।

अंडर19 एशिया कप से जो ढाका में खेला गया था, यशस्वी सुर्ख़ियों में आए थे। श्रीलंका के खिलाफ अंडर19 फाइनल में उन्‍होंने 113 गेंद में 85 रन की पारी खेली थी। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 144 रन से हराकर टूर्नामेंट जीता था। इस पूरे टूर्नामेंट में उन्‍होंने 318 रन बनाए थे।

यशस्वी जायसवाल का उम्र, कद, आईपीएल, नेट वर्थ और विकी [Yashasvi Jaiswal Age, Height, IPL, Net worth and Wiki in Hindi]

नाम (Name)यशस्वी जायसवाल
पिता (Father)भूपेंद्र जायसवाल
माता (Mother)कंचन जायसवाल
जन्म (Date of Birth)28 दिसम्बर 2001
जन्म स्थान (Birth Place)सुरियावां, भदोही, यूपी, भारत
गृहनगर (Home Town)सुरियावां, भदोही, यूपी, भारत
उम्र (Age)21 वर्ष
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)अविवाहित
पेशा (Profession)क्रिकेट प्लेयर, ओपनिंग बल्लेबाज
शिक्षा (Qualification)10 वीं
भूमिका (Role)बल्लेबाज बाएं हाथ का
हाइट (Height)6 ft
घरेलू टीम (Team)मुंबई
आईपीएल टीम
(IPL Team 2023)
राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल प्राइस 2023 (IPL Price 2023)4 करोड़
बल्लेबाजी (Batting)बाए हाथ का बल्लेबाज
बॉलिंग (Bowling)दाएं हाथ से लेग ब्रेक
जर्सी नंबर (Jersey Number)23
कोच (Coach)ज्वाला सिंह
धर्म (Religion)हिंदू
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
नेट वर्थ (Yashasvi Jaiswal Net worth)16 करोड़ लगभग

यशस्वी जायसवाल का परिवार (Yashasvi Jaiswal Family)

यशस्वी जायसवाल का परिवार (Yashasvi Jaiswal Family)

यशस्वी के परिवार में उनके पिता भूपेंद्र जायसवाल माता कंचन जायसवाल दो भाई और तीन बहन है। जायसवाल 6 भाई बहन में चौथे नंबर पर हैं उनके परिवार का संक्षिप्त विवरण नीचे दिया गया है।

पिताभूपेंद्र जायसवाल
माता कंचन जायसवाल
बहन3 नाम ज्ञात नहीं
भाई2 नाम ज्ञात नहीं
वाइफज्ञात नहीं

यशस्वी का करियर (Yashasvi Jaiswal Career)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Yashasvi Jaiswal International career)

  • यशस्वी जायसवाल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण 12 जुलाई 2023 को हुआ और पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच था
  • यशस्वी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत टेस्ट मैच से किए हैं यह टेस्ट मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच वेस्टइंडीज के डोमिनिका मैं 12 जुलाई 2023 से 17 जुलाई 2023 के बीच खेला गया
  • Yashasvi Jaiswal Test डेब्यु मैच में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए उन्होंने इस मैच में 171 रन बनाए
  • भारत ने यह टेस्ट मैच पारी और 141 रन से जीत लिया इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने भी शानदार शतक लगाया
  • यशस्वी जयसवाल को अपने डेब्यू टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया

घरेलू क्रिकेट करियर

  • यशस्वी ने 7 जनवरी 2019 को रणजी ट्रॉफी में मुंबई टीम की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था।
  • उन्होंने 28 सितंबर 2019 को विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई टीम की तरफ से लिस्ट ए क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था।
  • उन्होंने इस टूर्नामेंट के 6 मैचों में 112.80 की औसत से कुल 564 रन बनाए थे।
  • जायसवाल को अंडर -19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2020 के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया था।

आईपीएल करियर

Yashasvi Jaiswal को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका 2020 में मिला। तब वह 18 साल के थे। राजस्थान रॉयल्स ने इसी साल यशस्वी को 2.4 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देते अपनी सफलता की एक नई गाथा लिख दी जा रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 11 मई, 2023 को उन्होंने आईपीएल इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 13 गेंद में 50 रन का स्कोर बना लिया था।

  • यशस्वी को IPL auction 2020 में राजस्थान रॉयल्स ने 2.4 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। 
  • यशस्वी ने अपना आईपीएल डेब्यु चेन्नई के खिलाफ 22 सितंबर 2020 को शारजाह स्टेडियम में किया था। 

यशस्वी जायसवाल डेब्यू [Yashasvi Jaiswal International Debut]

प्रारूपडेब्यूऑपोजिट टीमस्थान
Test डेब्यू12 जुलाई 2023वेस्टइंडीजडोमिनिका
ODI डेब्यू
T20I डेब्यू

आईपीएल के आँकड़े (Yashasvi Jaiswal IPL 2023 Stats )

जायसवाल ने अभी तक भारतीय टीम के लिए ODI मैच, टेस्ट मैच और T20I मैच के लिए डेब्यू नहीं किया है। यहां पर उनका आईपीएल का आंकड़ा दिया गया है।

फॉर्मेटमैचरनबेस्टस्ट्राइक रेटऔसत10050
IPL351122124149.63317

आईपीएल 2023 के आँकड़े (Yashasvi Jaiswal Score in IPL 2023)

  • इनिंग – 12
  • रन – 575
  • औसत – 52.27
  • स्ट्राइक रेट – 167.15
  • फिफ्टी – 4
  • सेंचुरी – 1
  • छक्के – 26

यशस्वी जायसवाल के आँकड़े (Yashasvi Jaiswal Stats)

फॉर्मेटमैचरनऔसतस्ट्राइक रेट
फर्स्ट क्लास (FC)15184580.2167.48
लिस्ट ए (List A)32151153.9686.19
T20 (Domestic)55152829.96144.28

आईपीएल टीम (Yashasvi Jaiswal IPL Team)

  1. राजस्थान रॉयल्स (RR) – 2023
  2. राजस्थान रॉयल्स (RR) – 2022
  3. राजस्थान रॉयल्स (RR) – 2021
  4. राजस्थान रॉयल्स (RR) – 2020

इसे भी पढ़ें:

आईपीएल में कमाई (Yashasvi Jaiswal IPL Salary)

टीमवर्ष कमाई
राजस्थान रॉयल्स (RR)2023₹ 4 Cr
राजस्थान रॉयल्स (RR)2022 4 Cr
राजस्थान रॉयल्स (RR)2021₹ 2.4 Cr
राजस्थान रॉयल्स (RR)2020₹ 2.4 Cr
कुल₹ 12.8 Cr

आईपीएल 2023 में कमाई (Yashasvi Jaiswal IPL 2023 Salary)

यशस्वी  को IPL 2023 Auction में राजस्थान रॉयल्स ने ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा है।

कुल संपत्ति (Yashasvi Jaiswal Net Worth In Rupees)

वर्तमान में यशस्वी का नेटवर्थ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लगभग $2 Million (16 करोड़ रुपये) है। वे अपनी खुद की प्रोपर्टी, स्पॉन्सरशिप, और टूर्नामेंटों से कमाए जाने वाले पुरस्कारों से इस धन का मालिक हैं।

क्रिकेट से सम्बंधित खबरों (IPL Score, Player News, Latest Cricket News, Cricket News Hindi, IPL News in Hindi) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें 

सोशल मीडिया अकाउंट्स (Yashasvi Jaiswal Social Media Accounts)

Yashasvi Jaiswal Instagram1.2M Followersयहाँ क्लिक करें
Yashasvi Jaiswal Twitter79.8K Followersयहाँ क्लिक करें

लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs on Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi )

क्या यशस्वी जायसवाल ओपनर हैं?

जी हां दोस्तों, यशस्वी जायसवाल बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज है, आईपीएल में राजस्थान रॉयल की तरफ से ओपनिंग करते हैं।

यशस्वी जायसवाल कौन है?

Yashasvi Jaiswal भारतीय क्रिकेट के एक उभरते हुए युवा खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए और घरेलू क्रिकेट में मुंबई के तरफ से खेलते हैं।

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक कौन है?

आईपीएल में सबसे तेज और अर्धशतक का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है जो उन्होंने महज 13 गेंदों में बनाया था। ईडेन गार्डन के मैदान पर 11 मई 2030 को खेला गया था। यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल का सबसे तेज शतक बनाया था।

यशस्वी जायसवाल के पिता का नाम क्या है?

यशस्वी जायसवाल के पिता का नाम भूपेंद्र जायसवाल है।

यशस्वी जायसवाल कहां के रहने वाले हैं?

यशस्वी जायसवाल उत्तर प्रदेश के भदोही के रहने वाले हैं।

यशस्वी जयसवाल की उम्र कितनी है?

यशस्वी जयसवाल की उम्र 21 साल है। उनका जन्म 28 दिसंबर, 2001 को उत्तर प्रदेश के भदोही के सुरियावां गांव में हुआ।

यशस्वी जयसवाल का जन्म कहां हुआ था?

यशस्वी जायसवाल का जन्म 28 दिसंबर, 2001 को उत्तर प्रदेश के भदोही के सुरियावां गांव में हुआ।

क्या यशस्वी जायसवाल आईपीएल खेल रहे हैं?

जी हां, यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के टीम की तरफ से आईपीएल खेल रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल के कोच कौन है?

यशस्वी जायसवाल के कोच का नाम ज्वाला सिंह है।

यशस्वी जायसवाल ने क्रिकेट खेलना कब शुरू किया?

Yashasvi Jaiswal ने घरेलू क्रिकेट में डेब्यू जनवरी 2019 में किया तब वह18 साल के थे।

यशस्वी जायसवाल के अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच में कितने शतक हैं?

यशस्वी जायसवाल के अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में एक शतक है जो उन्होंने अपने डेब्यू मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रन बनाए थे यह मैच 12 जुलाई से 17 जुलाई के बीच वल्चर पार्क डोमिनिका में खेला गया था इस मैच में उन्हें मैन ऑफ द मैच भी दिया गया था

CONCLUSION

आज हमने इस लेख के माध्यम से Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi: यशस्वी जायसवाल की अद्भुत कहानी साझा किया है। आशा करते हैं आप लोगों को या आर्टिकल पसंद आया होगा। हम इस मंच पर और भी प्रसिद्ध खिलाड़ियों की जीवनी साझा करेंगे। आप ऐसी और प्रामाणिक सामग्री यहाँ पढ़ सकते हैं। अपना बहुमूल्य सुझाव देने के लिए कमेंट बॉक्स में संपर्क करें।

  1. HomepageKhelpage

Latest articles

RCB ka Baap Kaun Hai: जाने इस ट्रेडिंग सवाल (आरसीबी का बाप कौन है?) का सही जवाब

RCB ka Baap Kaun Hai: गूगल पर तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह...

CSK vs LSG Pitch Report in Hindi: चेन्नई में बरसेंगे रन या स्पिनर्स मचाएंगे कोहराम

CSK vs LSG Pitch Report in Hindi: आईपीएल 2024 का मैच नंबर 39 मंगलवार,...

LKN vs CHE Pitch Report Hindi: जानिए आज क्या है पिच का मिजाज

LKN vs CHE Pitch Report Hindi: यह मैच शुक्रवार 19 अप्रैल को खेला जाएगा....

More like this

RCB ka Baap Kaun Hai: जाने इस ट्रेडिंग सवाल (आरसीबी का बाप कौन है?) का सही जवाब

RCB ka Baap Kaun Hai: गूगल पर तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह...

CSK vs LSG Pitch Report in Hindi: चेन्नई में बरसेंगे रन या स्पिनर्स मचाएंगे कोहराम

CSK vs LSG Pitch Report in Hindi: आईपीएल 2024 का मैच नंबर 39 मंगलवार,...